लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड जगत को एक और बड़ा झटका, मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के पिता का निधन

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 15:29 IST

धूम, चॉकलेट, आंखें, वो लम्हें और अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्मों में म्यूजिक देने वाले प्रीतम के घर से बुरी खबर सामने आई है। प्रीतम के पिता प्रबोध चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे कैलाश खेर ने ट्विटर पर दोस्त प्रीतम के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। लॉकडाउन में लगातार बॉलीवुड जगत से आ रही शोक की खबरों से फैंस से दुखी हैं।

बॉलीवुड जगत के लिए पिछले कुछ दिन से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों के अलावा भी टीवी और फिल्मों में काम करने वाले कुछ और एक्टर की मौत की खबरों ने इंडस्ट्री के लोगों को पूरी तरह से तोड़ दिया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के पिता का निधन हो गया है। 

इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर सिंगर और प्रीतम के करीबी दोस्त कैलाश खेर ने शेयर की। कैलाश खेर ने फैंस को बताया कि प्रीतम के घर से एक दुखद खबर आई है। कैलाश खेर ने बताया कि प्रीतम के पिता प्रबोध चक्रवर्ती इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड सेलिब्रेटी के साथ-साथ फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।   

कैलाश खेर ने ट्विटर पर दोस्त प्रीतम के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे दोस्त के पिता जी देवलोक सिधार गए, दिवंगत आत्मा की सद्गति की मनोकामना। परिवार को ढांढस मिले यही प्रार्थना. प्रीतम मेरे भाई @ipritamofficial ईश्वर का मनन ही इस समय की ज़रूरत। ॐ नमो: शान्ति. हरि ॐ।

लॉकडाउन में लगातार बॉलीवुड जगत से आ रही शोक की खबरों से फैंस से दुखी हैं। प्रीतम की बात करें तो उनके म्यूजिक कंपोजर बनने में उनके पिता प्रबोध चक्रवर्ती बहुत बड़ा हाथ है। बचपन से ही प्रीतम के पिता संगीत की ओर उनकी दिलचस्पी को बढ़ाने की कोशिश करते रहे। आज प्रीतम की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट म्यूजिक कंपोजर में होती है। वह पिछले दो दशकों से इंडस्ट्री में म्यूजिक दे रहे हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल