लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग प्रदर्शन खत्म होने पर बॉलीवुड फिल्म मेकर ने कसा तंज, लिखा- देश के दुश्मन हटे !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 24, 2020 10:50 IST

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक ने ट्वीट करके शाहीन बाग के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।अब शाहीन बाग का धरना प्रदर्शन पूरी तरह से खत्म हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोसध कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर को लेकर पिछले 101 दिनों से महिलाएं धरने पर बैठी थीं, जिनकों दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल से हटा दिया है और जगह खाली करवाई है। यानि कि अब शाहीन बाग का धरना प्रदर्शन पूरी तरह से खत्म हो गया है। इस पर बॉलीवुड फिल्म मेकर अशोक पंडित ने तंज कसा है।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने ट्वीट करके शाहीन बाग के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल एनआई के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अशोक पंडित ने लिखा है कि  पनौती हटी ! ग्रहण हटा !जहर हटा ! देश के दुश्मन हटे ! अब कोरोना वायरस भी हटेगा  ! अशोक के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, कोराना वायरस के चलते दिल्ली पुलिस चार से पांच लोगों से ज्यादा एक जगह खड़ा नहीं रहने दे रही है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं सहित कई लोगों को रात भर हिरासत में रखा गया। प्रदर्शनकारी बार-बार मनाने के बावजूद धरनास्थल को साफ नहीं कर रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। बता दें, सीएए के विरोध में महिलाओं ने दिसंबर के मध्य से ही दक्षिणपूर्वी दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाली सड़क का एक साइड अवरूद्ध कर रखा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार