लाइव न्यूज़ :

Bollywood Drug Racket: रिया अपने भाई शौविक के जरिए सुशांत के लिए मादक पदार्थ मंगवाती थी, एनसीबी अधिकारी ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2020 18:56 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ के पहलुओं की जांच कर रहे ब्यूरो को नशीले पदार्थों के नेटवर्क या ‘‘जुड़ाव’’ का पता चला है। अधिकारी ने बताया कि उपनगर बांद्रा के निवासी और मादक पदार्थ के कथित तस्कर बासित परिहार से पूछताछ के दौरान शौविक चक्रवर्ती का नाम सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिहार ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह अपने दोस्त शौविक के लिए मादक पदार्थ लाता था। शौविक ने माना कि वह परिहार और कैजान इब्राहिम के जरिए मादक पदार्थ मंगवाता था और इसे वह अपनी बहन रिया को देता था। वाट्सऐप चैट में मादक पदार्थ से जुड़ी बात सामने आने के बाद जांच की शुरुआत हुई ।

मुंबईः मुंबई, 25 सितंबर (भाषा) मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के जरिए मादक पदार्थ मंगवाती थी और इसे सुशांत सिंह राजपूत को मुहैया करवाती थी।

उन्होंने बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ के पहलुओं की जांच कर रहे ब्यूरो को नशीले पदार्थों के नेटवर्क या ‘‘जुड़ाव’’ का पता चला है। अधिकारी ने बताया कि उपनगर बांद्रा के निवासी और मादक पदार्थ के कथित तस्कर बासित परिहार से पूछताछ के दौरान शौविक चक्रवर्ती का नाम सामने आया। परिहार ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह अपने दोस्त शौविक के लिए मादक पदार्थ लाता था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शौविक ने माना कि वह परिहार और कैजान इब्राहिम के जरिए मादक पदार्थ मंगवाता था और इसे वह अपनी बहन रिया को देता था।

रिया इसे सुशांत तक पहुंचा देती थी। उन्होंने दावा किया कि राजपूत का प्रबंधक सैमुअल मिरांडा और रसोइया दीपेश सावंत इसका प्रबंध करता था और अभिनेता को मादक पदार्थ देता था। वाट्सऐप चैट में मादक पदार्थ से जुड़ी बात सामने आने के बाद जांच की शुरुआत हुई ।

प्रवर्तन निदेशालय को रिया और उसके परिवार के खिलाफ धन शोधन की जांच में इस चैट के बारे में पता चला। इसके बाद ईडी ने एनसीबी को सूचित किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘तकनीकी स्तर पर नेटवर्क के विश्लेषण के बाद जुड़ावों को खंगाला गया और 27-28 अगस्त की रात मादक पदार्थ नेटवर्क की गुत्थी उजागर हुई। ’’ उन्होंने कहा कि अब्बास लखानी और करन अरोड़ा को छापे के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से मादक पदार्थ को बरामद कर लिया गया। इसके बाद बांद्रा में भोजनालय चलाने वाले जैद विलात्रा को पकड़ा गया ।

जैद के पास से 9.55 लाख रुपये, 2081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड और 15 दिरहम मुद्रा बरामद की गयी। इसके बाद मामले में करनजीत, फर्नांडिस, गुप्ता, आफताब मोहम्मद, अंकुश और संकेत को गिरफ्तार किया गया। रिया और शौविक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

एनसीबी ने बॉलीवुड की टैलेंट मैनेजर जया साहा, राजपूत की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी, निर्माता मधु मंटेना, फैशन डिजाइनर सिमोन खंभाटा, अदाकारा रकुल प्रीत सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश के बयान दर्ज किए हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीकंगना रनौतमुंबईसीबीआईएनसीआरबी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?