लाइव न्यूज़ :

आनंद विहार पर घर जाने के लिए मजदूरों का हुजूम देख बॉलीवुड डायरेक्टर हैरान, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 12:54 IST

लॉकडाउन के बावजूद देशभर में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने में संकोच नहीं दिखा रहे हैं। आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डे पर पिछले कुछ दिनों से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आकर अपने-अपने गांव की ओर लौटने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया है। अब तक दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 979 तक पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया। मंत्रालय ने मौत के छह नए मामले दर्ज किए। दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया है। 

लॉकडाउन के बावजूद देशभर में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने में संकोच नहीं दिखा रहे हैं। आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डे पर पिछले कुछ दिनों से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आकर अपने-अपने गांव की ओर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले पर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने अब अपनी बात रखी है। ओनिर ने लिखा, 'सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लॉकडाउन जरूरी था, लेकिन लोगों से ऐसी उम्मीद नहीं थी?'

उन्होंने आगे लिखा, ' ऐसा लग रहा है जैसा यह पूरा प्रयास निरर्थक हो गया हो। वह भी ऐसे समय में जब देश भर में कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से देशभर में अब तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो और दिल्ली में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक संक्रमित की जान गई। 

रविवार सुबह 10 बजे जारी ताजा आंकड़ों में मंत्रालय ने बताया कि देश में 867 सक्रिय संक्रमित थे जबकि 86 लोगों का इलाज कर दिया गया अथवा उन्हें छुट्टी दे दी गई और एक दूसरी जगह चला गया। इसके मुताबिक, देश में 48 विदेशियों समेत कुल 979 कोरोना वायरस संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!