लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'गो कोरोना' पर इस लड़की का डांस देखकर बॉलीवुड डायरेक्टर भी हैरान, कहा- कोई इसे हनी सिंह के पास भेज दो...

By अमित कुमार | Updated: April 6, 2020 16:13 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक लड़की हाथों में मोमबत्ती लेकर 'गो कोरोना गो' पर डांस करती दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरात 9 बजे के बाद अधिकतर घरों की बिजली बंद हो गई थी और मोमबत्ती, दीये जलाए गए थे।सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर देख रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीये और टॉर्च जलाने की अपील की थी। मोदी का कहा मानते हुए देश की जनता ने ठीक वैसा ही किया। रात 9 बजे के बाद अधिकतर घरों की बिजली बंद हो गई थी और मोमबत्ती, दीये जलाए गए थे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो पटाखे जलाकर इस मौके को पूरी तरह दीवाली में तब्दील कर दिया। 

बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक लड़की हाथों में मोमबत्ती लेकर 'गो कोरोना गो' पर डांस करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हंसल मेहता ने लिखा कि इसे बादशाह या हनी सिंह के पास भेजा जाए। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर देख रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के ‘‘सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता’’ को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए आह्वान के समर्थन में रविवार रात उनकी मां ने भी गुजरात स्थित अपने घर पर हाथ में दीप रखा। कुछ ही समय में वायरल हुए वीडियो में प्रधानमंत्री की मां हीराबा कुर्सी पर बैठकर बत्तियां बुझाए जाने के बाद नौ मिनट तक हाथ में दीपक रखे हुए दिखाई दे रही हैं। 

वीडियो में हीराबा गांधीनगर के बाहरी इलाके रायसन में स्थित अपने घर के बरामदे में बैठी दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत शुक्रवार को लोगों से आह्वान किया था कि वे रविवार को रात नौ बजे अपने घर की बत्तियां बुझा दें और नौ मिनट तक दीया, मोमबत्ती, मोबाइल फोन की लाइट, टॉर्च आदि जलाकर कोरोना वायरस को परास्त करने के लिये देश के ‘सामूहिक संकल्प’ को प्रदर्शित करें। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल