लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स, विद्या से लेकर अनुराग तक ने कहा #justiceforRhea

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 9, 2020 09:41 IST

रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए न्याय की मांग की है

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैरिया के पक्ष में अब बॉलीवुड सेलेब्स उतर आए हैं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सबसे ज्यादा शक के घेरे में रिया चक्रवर्ती हैं। सुशांत केस में ड्रग्स का ऐंगल भी जुड़ गया है। रिया से एनसीबी ने तीन दिन तक लगातार पूछताछ की जिसके बाद मंगलवार को एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही रिया को 14 दिन ही न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए न्याय की मांग की है।

रिया चक्रवर्ती जब मंगलवार को एनसीबी दफ्तर पहुंचीं तो उनकी ब्लैक टीशर्ट पर लिखे कुछ शब्दों ने सबका ध्यान खींचा. यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस टी-शर्ट पर लिखा हुआ था, ''गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं, मैं और तुम...''।

रिया की टी-शर्ट के इस मैसेज को शेयर करके बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने रिया का पक्ष लिया है। इस लिस्ट में विद्या बालान, सोनम कपूर, फरहान अख्तर जैसे स्टार्स शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने रिया की टी-शर्ट पर लिखे शब्दों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ''जस्टिस फॉर रिया'' एक्टर अभय देओल और फरहान अख्तर ने रिया की टी-शर्ट पर लिखे शब्दों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी इसी मैसेज को शेयर करते हुए रिया का समर्थन किया है।

अदालत ने NCB के दलील को जायज ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। वहीं अब रिया के वकील जमानत अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट में पेश किए जाने पर NCB ने रिया के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी जिस पर कोर्ट ने मोहर लगा दी है। यानि अब 22 सितंबर तक रिया को जेल में ही रहना होगा।

इससे पहले एनसीबी ने साफ कर दिया था कि वह अब रिया की रिमांड नहीं चाहती है, क्योंकि जो भी पूछताछ करनी थी, एजेंसी कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतविद्या बालनअनुराग कश्यपसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस