लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक, बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, देखें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2022 15:01 IST

ऐसे कई सेलेब्स हैं जो कभी अपने बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। तमाम सितारे अपने साथ हुई घटना को फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयौन शोषण एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर अब बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी बेबाकी से अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं।कई सेलेब्स अपने बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं।

मुंबई: आजकल अधिकांश लोग यौन शोषण के मामले को लेकर खुलकर बातचीत करते हुए नजर आते हैं। दरअसल, अपराध के खिलाफ आवाज उठाने में अब लोग झिझकते नहीं हैं। यही कारण है कि लोगों में काफी हद तक गलत को गलत बोलने की क्षमता आ गई है। इसी क्रम में बाल यौन शोषण एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर अब बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी बेबाकी से अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं।

मालूम हो, ऐसे कई सेलेब्स हैं जो कभी अपने बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। तमाम सितारे अपने साथ हुई घटना को फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। तो आईए जानते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो बाल यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। 

कंगना रनौत

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का है, जिन्होंने अपने टीवी रियलिटी शो लॉकअप में बताया था कि वो कैसे बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके शहर में उनसे कुछ साल बड़ा लड़का उन्हें गलत तरीके से छूता था। हालांकि, उस समय उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। 

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड डीवा दीपिका आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि, एक समय भी था जब वो भी बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने इस दौरान बताया था कि कैसे वो छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं। दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो उस आदमी को इग्नोर कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने सबके सामने थप्पड़ मारा और फिर वहां से चली गईं।

अक्षय कुमार

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। उन्होंने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में जब वो छह साल के थे, तब अपने पड़ोसी के घर जाने के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उनके बट (butt) छू लिए, जिसकी शिकायत उन्होंने अपने पापा से आकर की। इसके बाद उनके पिता ने पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई। फिर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

कल्कि कोचलिन

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी बाल यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि, उनका ये भी कहना है कि यह एक ऐसा मामला है, जो कभी एक बार नहीं होता। ये एक ऐसी चीज है जो सच में होती है और उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। 

नीना गुप्ता

दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। वो एक डॉक्टर और एक टेलर द्वारा मोलेस्ट कीजा चुकी हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, एक बार वो आंखों में हुए इन्फेक्शन को दिखने डॉक्टर के पास गई थीं। मगर डॉक्टर ने उन्हें गलत तरह से छूना शुरू कर दिया। वो इस घटना के बाद डर गई थीं। उन्हें लग रहा था कि ये उनकी गलती की वजह से हुआ। नीना गुप्ता ने ये भी बताया कि एक बार एक टेलर उनका नाप लेने के नाम पर उन्हें गलत तरीके से छू रहा था।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नअक्षय कुमारदीपिका पादुकोणकंगना रनौतनीना गुप्ताकल्कि कोचलिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव