लाइव न्यूज़ :

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड से खेल जगत तक के ये बड़े सितारे रहे मौजूद

By भाषा | Updated: March 10, 2019 09:17 IST

Open in App

रिलायंस इंडस्ट्रीज के वारिस आकाश अंबानी, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शनिवार को यहां एक शानदार समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। विवाह समारोह देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित सम्मेलन केंद्र में संपन्न हुआ। यह केंद्र अंबानी परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल से मामूली दूरी पर बना हुआ है जहां आकाश और श्लोका ने साथ में पढ़ाई की थी। ‘जियो वर्ल्ड सेंटर’ के भीतर बने कॉरिडोर में बारात के लिए व्यवस्था की गई थी जहां बॉलीवुड संगीतकार विशाल एवं शेखर के पैर थिरकाने वाले गानों पर लोग झूम रहे थे।

सोशल मीडिया पर नजर आ रही तस्वीरों में आकाश की मां नीता, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, गौरी खान, जूही चावला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, किआरा अडवानी, जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, एश्वर्या राय, विद्या बालन, सचिन तेंदुलकर, करीना कपूर, करीश्मा कपूर, हरभजन सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रजनीकांत, युवराज सिंह, जहीर खान जैसी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला एवं अन्य झूमते नजर आ रहे हैं। शादी में शामिल हुए अन्य मेहमानों में प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा एवं एन चंद्रशेखरण, बैंक ऑफ अमेरिका, सैमसंग एवं जे पी मॉर्गन के वैश्विक प्रधान कार्यकारी अधिकारियों के नाम शामिल थे।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर एवं उनकी पत्नी चेरी, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून भी यहां नजर आए। बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व रजनीकांत, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा एवं एश्वर्या राय बच्चन ने किया वहीं क्रिकेट जगत से युवराज सिंह, हार्दिक एवं क्रुणाल पांड्या ने मौजूदगी दर्ज कराई। भाषा नेहा नरेश नरेश

टॅग्स :आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAnant Ambani-Radhika Merchant wedding: शाहरुख खान, रणवीर सिंह समेत तमाम मेहमानों को 2 करोड़ की घड़ी अंबानी परिवार ने की भेंट, पीएम मोदी ने भी दिया ये..

कारोबारआकाश अंबानी और श्लोका मेहता फिर बने माता-पिता, मुकेश और नीता अंबानी के घर में 'नन्ही परी', धनराज नथवानी ने यूं दी बधाई, देखें वीडियो

कारोबारटाइम मैगजीन: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट हुए शामिल, जगह बनाने वाले अकेले भारतीय में नाम शुमार

भारतमुकेश अंबानी ने पोते का नाम रखा  'पृथ्वी आकाश अंबानी'

भारतMukesh Ambani बने दादा, Akash Ambani और Shloka Ambani के घर बेटे का जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?