आकाश अंबानी और श्लोका मेहता फिर बने माता-पिता, मुकेश और नीता अंबानी के घर में 'नन्ही परी', धनराज नथवानी ने यूं दी बधाई, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: June 1, 2023 04:14 PM2023-06-01T16:14:00+5:302023-06-01T16:15:25+5:30
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया।
नई दिल्लीः उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार के लिए कल एक खूबसूरत दिन था। बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने अपनी नन्ही बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। अंबानी परिवार के लोग मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे।
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया। दंपति की पहली पुत्र संतान पृथ्वी का जन्म दिसंबर 2020 में हुआ था। मुकेश अंबानी के बच्चों के दोस्त और परिवार के करीबी तथा राज्यसभा सदस्य पीरामल नथवानी के बेटे धनराज नथवानी ने बेटी के जन्म की जानकारी ट्विटर पर दी।
Heartiest congratulations to Akash and Shloka Ambani on the joyous arrival of their little princess! May this precious blessing bring immense happiness and love to your lives. pic.twitter.com/MXHdohoxqi
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) May 31, 2023
धनराज ने ट्वीट किया, “आकाश-श्लोका अंबानी को उनकी नन्हीं राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्रेम लेकर आए।” पिछले साल नवंबर में आकाश की जुड़वां बहन ईशा और उनके पति आनंद पीरामल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे, जिनका नाम कृष्णा और आदिया रखा गया। अंबानी के तीन बच्चे आकाश, ईशा और छोटा बेटा अनंत है।
#WATCH | Mukesh Ambani along with his family members offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati Mandir in Mumbai.
— ANI (@ANI) May 26, 2023
(Source: Shree Siddhivinayak Ganapati Mandir) pic.twitter.com/JCVQLVTtqJ
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी सभी आनंद के छोटे बंडल से मिलने के लिए अस्पताल जा रहे हैं। वीडियो में अनंत अंबानी को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ अस्पताल पहुंचते देखा जा सकता है, जबकि आनंद पीरामल और मुकेश अंबानी को अस्पताल परिसर से बाहर निकलते देखा जा सकता है।