लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में पैसे खत्म होने के कारण डिप्रेशन में चली गईं थीं टिया बाजपेयी , कहा- सुसाइड करने वालों का दर्द समझ आ रहा है...

By अमित कुमार | Updated: June 4, 2020 17:42 IST

कोरोना वायरस के कारण कई लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। आर्थिक तंगी के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में काम करने वाले कलाकार लॉकडाउन में काम नहीं मिल पाने के कारण परेशान हैं। मार्च में टिया अपनी पूरी टीम के साथ देश से बाहर जाने वाली थी। इसके लिए उन्होंने सारा इंतजाम अपने पैसों से किया था।

कोरोना वायरस की वजह से देश इन दिनों कई कठिनाइयों से गुजर रहा है। लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में वहां काम करने वाले कामगार और एक्टर्स को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में काम करने वाले कलाकार लॉकडाउन में काम नहीं मिल पाने के कारण परेशान हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस टिया बाजपेयी भी इन दिनों मुश्किलों से गुजर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। लॉकडाउन में सुसाइड करने वाले कलाकारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से उन्हें कापी नुकसान हुआ है। लॉकडाउन के पहले सप्ताह के भीतर ही वह डिप्रेशन में चली गईं थी।  

टिया ने कहा, ''पैसों की तंगी के कारण जो लोग इस समय सुसाइड कर रहे हैं या जो डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे हैं, मैं उनका दर्द समझ सकती हूं। लॉकडाउन में मेरे पास भी बिल्कुल सेविंग नहीं बची थी, सारे पैसे खर्च हो चुके थे। ऐसे में कुछ दोस्तों ने मुझे संभाला और अब मैं ऑनलाइन काम करती हूं। काम करने से मुझे राहत मिली और अब मैं खुश हूं  और अपने गाने पर काम कर रही हूं। 

बता दें कि मार्च में टिया अपनी पूरी टीम के साथ देश से बाहर जाने वाली थी। इसके लिए उन्होंने सारा इंतजाम अपने पैसों से किया था। जाने-आने का खर्चा से लेकर होटल में रहने के इंतजाम तक में जिया ने पैसे लगाए थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका प्लान सफल नहीं हो पाया और उन्हें पैसों का तगड़ा नुकसान पहुंचा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल