लाइव न्यूज़ :

शबाना आजमी के कार एक्सीडेंट की तस्वीरों को देख परिवार वालों की हो गई थी ऐसी हालत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

By अमित कुमार | Updated: March 18, 2020 13:41 IST

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती शबाना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें भी आने लगी थी। इसके साथ ही उनकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल होने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे शबाना आजमी मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं। शबाना और जावेद दोनों ही लोग अपनी मुखरता के लिए पहचाने जाते हैं।करीब दो महीने बाद अब शबाना आजमी ने अपनी कार एक्सीडेंट को लेकर कुछ बातें शेयर की है।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी के लिए साल 2020 की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 18 जनवरी को शबाना आजमी कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गईं थीं। सेलेब्स के अलावा राजनेता भी शबाना आज़मी के स्वास्थ्य के बारे में जानने पहुंचे थे। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती शबाना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें भी आने लगी थी। इसके साथ ही उनकी तस्वीरें भी तेजी से वायरल होने लगी थी। 

करीब दो महीने बाद अब शबाना आजमी ने अपनी कार एक्सीडेंट को लेकर कुछ बातें शेयर की है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'उस दौरान मेरे परिवार को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वह इन सभी तस्वीरों को मुझसे दूर रखने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही मेरे पास मेरा खुद का मोबाइल फोन भी नहीं था।'

शबाना आजमी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, 'वायरल तस्वीरों को मैंने उस समय देखा जब मैं ठीक हो रही थी।' शबाना आजमी के मुताबिक कुछ तस्वीरों की वजह से उनके परिवार के कुछ लोग और दोस्त काफी परेशान हुए थे। उन्होंने इसके साथ ही उस दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और सभी स्टाफ मेंबर को भी शुक्रिया अदा किया। 

शबाना मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं। शबाना और जावेद दोनों ही लोग अपनी मुखरता के लिए पहचाने जाते हैं। सामाजिक मसलों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शबाना आजमी ने नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शनों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील भी की थी। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए गीतकार जावेद अख्तर के शेर भी पढ़े थे। शबाना ने जो शेर पढ़ा था वह था- जो मुझको जिंदा जला रहे हैं वो बेखबर हैं कि मेरी जंजीर धीरे-धीरे पिघल रही है, मेरा कत्ल तो हो गया तुम्हारी गली में मेरे लहू से तुम्हारी दीवार गल रही है।

टॅग्स :शबाना आज़मीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल