लाइव न्यूज़ :

VIDEO: भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में जाने के लिए लेट हो रही थीं रवीना टंडन, फिर ऑटो लेकर...

By अमित कुमार | Updated: March 1, 2020 13:06 IST

रवीना टंडन की भतीजी की मेहंदी सेरेमनी का मौका था और वो वहां पहुंचने में लेट हो रही थी, इसलिए उन्होंने ऑटो का सहारा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान वह ऑटो वाले के साथ बातचीत करते भी नजर आईं।रवीना टंडन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर देख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 'केजीएफ : चैप्टर 2' में नजर आएंगी। लंबे अर्से बाद रवीना एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक ऑटो में सफर करती दिखाई दे रही हैं। रवीना टंडन की भतीजी की मेहंदी सेरेमनी का मौका था और वो वहां पहुंचने में लेट हो रही थी, इसलिए उन्होंने ऑटो का सहारा लिया। 

रवीना टंडन ने खुद एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। इस दौरान वह ऑटो वाले के साथ बातचीत करते भी नजर आईं। ऑटोवाले ने खुद को रवीना का फैन बताया। वीडियो शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, ' भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में जाने के लिए कार का इंतजार करने में देर हो रही थी इसलिए हमने एक ऑटो लिया, रशा, मैं और प्यारे से ऑटो ड्राइवर हम तीनों ने मिलकर ऑटो में डेरा डाल लिया'।

रवीना टंडन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर देख रहे हैं। बता दें कि'केजीएफ : चैप्टर 1' की सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही 'केजीएफ : चैप्टर 2' का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया। कन्नड़ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रॉकी नामक एक युवक का किरदार निभा रहे हैं। 

कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ होगी रवीना की अगली फिल्म

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में रवीना रमिका सेन की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्ट प्रशांत नील ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की। रवीना टंडन के फिल्म में शामिल होने से यश भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रवीना के किरदार का नाम लेते हुए लिखा, 'रमिका सेन भले ही रॉकी के क्षेत्र में नहीं आ सकती। लेकिन मैम आपका यश के गृहनगर में स्वागत है।'

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल