लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच पर रवीना टंडन ने जताई खुशी, कहा- वक्त आ गया है कि इंडस्ट्री से इस कचरे को जड़ से उखाड़ फेंकें

By अमित कुमार | Updated: September 23, 2020 08:49 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी इस मामले की ड्रग्स एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरवीना टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए ड्रग्स मामले पर अपनी बात रखी है। रवीना ने बॉलीवुड को नशे के गढ़ कहे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवीना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब सफाई का वक्त आ गया है। इस कदम का स्वागत करती हूं।

90 के दशक में फैंस के दिलों पर राज करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच पर खुशी जताई है। रवीना की गिनती बॉलीवुड की उन टॉप अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। यही नहीं, उन्हें अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए ड्रग्स मामले पर अपनी बात रखी है। 

कुछ दिन पहले ही रवीना टंडन ने बताया था कि उनके लिए भी बॉलीवुड में अपना रास्ता बनाना आसान नहीं था। उनका कहना था कि पहले भी खेमेबाजी जैसी चीजें अपने चरम पर थीं। उन्होंने बताया कि आगे बढ़ने के लिए वो कोई गलत काम नहीं करना चाहती थीं, जबकि उस समय भी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी चीजें ऐसी थीं जोकि गलत थीं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली रवीना टंडन अक्सर कई मुद्दों को लेकर अपनी राय देती रहती हैं। रवीना ने बॉलीवुड को नशे के गढ़ कहे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

रवीना ने की ड्रग्स डीलर्स/सप्लायर्स सभी दोषियों को सजा दिलाने की बात

रवीना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब सफाई का वक्त आ गया है। इस कदम का स्वागत करती हूं। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी की मदद होगी। शुरुआत यहीं से करें, धीरे-धीरे सभी सेक्टर्स की ओर बढ़ें। इसे जड़ से उखाड़ फेंकें। इसका उपयोग करने वाले, डीलर्स/सप्लायर्स सभी दोषियों को सजा दें। उन बड़े लोगों को सबक सिखाएं, जो आंख बंद कर लोगों को बर्बाद कर रहे हैं।'

कई लोगों ने की करियर खत्म करने की कोशिश

रवीना टंडन ने भी बताया था कि कई लोगों ने उनके करियर को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये उस दौरान की बात है जब हीरो की गर्लफ्रेंड या उनके चमचे कई साजिश किया करते थे। मुझे तब सबसे हैरान करने वाली बात ये लगती थी कि बहुत सी महिला पत्रकार किसी दूसरी महिला के साथ भी कई साजिश करती थीं। वहीं, अब वो ही महिलाएं खुद को फेमेनिस्ट कहती हैं और उल्टा नारीवादी कॉलम लिख रही हैं।'

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!