लाइव न्यूज़ :

दिल टूटने के सालों बाद छलका नीना गुप्ता का दर्द, कहा- शादीशुदा मर्दों से कभी प्यार मत करना

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2020 15:11 IST

नीना ने कहा कि शादीशुदा मर्द से अफेयर होने के बाद उसका रिजल्ट काफी खराब आता है, चीजें आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती हैं, ऐसे में बेहतर यही है कि आप उनसे दूर ही रहें।

Open in App
ठळक मुद्देनीना इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर उत्तराखंड में छुटि्टयां बिता रही हैं।वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड ने नीना का साथ छोड़ दिया, लेकिन नीना ने सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी को पालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में एक्टर गजराज राव की वाइफ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लड़कियों और महिलाओं को सलाह शादीशुदा मर्दों से दूर रहने की सलाह दी है। नीना ने कहा कि शादीशुदा मर्द से अफेयर होने के बाद उसका रिजल्ट काफी खराब आता है, चीजें आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती हैं, ऐसे में बेहतर यही है कि आप उनसे दूर ही रहें।

नीना इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर उत्तराखंड में छुटि्टयां बिता रही हैं। वहां एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, 'शादीशुदा मर्द पहले आपको भरोसा दिलाएंगे कि सब चीजें नॉर्मल हो जाएगा। आपसे छिपकर मिलेंगे, लेकिन जब चीजें हद से बाहर हो जाएगी तो वह मूव ऑन कहकर अपना पल्ला झाड़ लेंगे। मैंने ऐसा किया है, मैंने बहुत कुछ झेला है इसलिए मैं आप सभी को कह रही हूं कि प्लीज कभी ऐसा मत करना।'

विवियन रिचर्ड से था नीना गुप्ता का अफेयर

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड और नीना गुप्ता की कहानी कुछ ऐसी रही हैं। दोनों लंबे अर्से तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। इसके बाद शादी से पहले ही नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं और सबकुछ खत्म हो गया। विवियन रिचर्ड ने इसके बाद नीना का साथ छोड़ दिया, लेकिन नीना ने सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी को पालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

View this post on Instagram

#sachkahoontoe

A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने लिया तलाक

नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता का प्रोड्यूसर मधु मंटेना से डिवोर्स हो गया है। दोनों ने पिछले साल मार्च में ही डिवोर्स केस फाइल किया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना की शादी 2015 में हुई थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनमें अनबन होने लगी थी। इस वजह से उन्होंने 25 अगस्त 2018 को अलग होने की घोषणा की थी। खुद मसाबा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। 

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल