लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: बॉलीवुड में मीनाक्षी शेषाद्रि की खूबसूरती के थे कई दीवाने, फिर ऐसा क्या हुआ कि छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

By अमित कुमार | Updated: November 16, 2020 10:05 IST

मीनाक्षी ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म पेंटर बाबू से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म हीरो से मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे16 नवंबर 1963 को पैदा हुईं मीनाक्षी की खूबसूरती के दीवाने कई एक्टर थे।अनिल कपूर से लेकर गायक कुमार सानू तक से उनका नाम जोड़ा गया था।'विजय', 'साधना', 'दामिनि', 'बड़े घर की बेटी' और 'घराना' में काम करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

बॉलीवुड में कई हिट फिल्म देने वाली फेमस एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। ऋषि कपूर से लेकर सन्नी देओल तक के साथ मीनाक्षी की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही थी। फिल्म 'विजय', 'साधना', 'दामिनि', 'बड़े घर की बेटी' और 'घराना' में काम करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया था। 

16 नवंबर 1963 को पैदा हुईं मीनाक्षी की खूबसूरती के दीवाने कई एक्टर थे। अनिल कपूर से लेकर गायक कुमार सानू तक से उनका नाम जोड़ा गया था। मीनाक्षी और कुमार सानू की अफेयर की खबरों ने काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरी थी। सानू उस समय शादीशुदा थे, लेकिन इसके बाद भी ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सानू और मीनाक्षी एक-दूसरे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

महेश भट्ट की फिल्म जुर्म के सेट पर कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद इन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। रिपोर्ट की मानें तो कुमार सानू और मीनाक्षी ने तीन साल तक अपना अफेयर छिपाए रखा था। इन दोनों की अफेयर के कारण सानू की शादीशुदा जिंदगी भी खराब हो रही थी और नौबत तलाक तक पहुंच गई थी। 

हालांकि, बाद में सानू और मीनाक्षी एक-दूसरे की सहमति से अलग हो गए थे। स्कसेसफुल होने के बाद भी मिनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी ने साल 1950 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी कर ली। शादी के बाद वह अमेरिका के टेक्सास में जा कर बस गईं। चैरिश डांस स्कूल के नाम से मीनाक्षी अपना एक डांस स्कूल भी चलाती हैं जो उन्होंने साल 2008 में खोला था। मीनाक्षी भले ही अब फिल्मों से दूर हों, लेकिन फैंस आज भी उनके बारे में जानने को बेताब रहते हैं। 

टॅग्स :मीनाक्षी शेषाद्रीबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम