लाइव न्यूज़ :

विवादों में फंसी काजोल की फिल्म देवी, कहानी चुराने का लगा आरोप

By अमित कुमार | Updated: March 6, 2020 16:33 IST

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सहित आठ वुमेन एक्टर्स मौजूद हैं। जिनमें नेहा धूपिया और श्रुति हासन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब विवादों में आ गई है।नोएडा मेंस्थित एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के छात्र अभिषेक राय ने फेसबुक के जरिए इस फिल्म में दिखाए गए कहानी को खुद की बताई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लार्ज शॉर्ट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देवी नामक एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की थी। इस फिल्म की कहानी को देखने के बाद हर किसी ने इसकी तारीफ की थी। प्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब विवादों में आ गई है। नोएडा मेंस्थित एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के छात्र अभिषेक राय ने फेसबुक के जरिए इस फिल्म में दिखाए गए कहानी को खुद की बताई है।

अभिषेक के मुताबिक  2 साल पहले स्कूल में  उन्होंने अंडा करी प्रोडक्शंस के अंतर्गत 'फोर' नामक छोटी फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में एक कमरे में एक साथ बैठे बलात्कार पीड़ितों की कहानी को दिखाया गया था। वहीं बात लार्ज शॉर्ट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर 13 मिनट की देवी फिल्म में दिखाई गई है। ऐसे में यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है। 

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सहित आठ वुमेन एक्टर्स मौजूद हैं। जिनमें नेहा धूपिया और श्रुति हासन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। भारत में औसतन रेप के 90 मामले रोज आते हैं, लेकिन सजा इनमें से एक तिहाई को भी नहीं मिल पाती है। देश की इसी लचर व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम करती हैं फिल्म देवी। फिल्म देवी में काजोल कहानी को शुरू से अंत तक बांधने का काम करती हैं। 

ये फिल्म दो दुनिया की बात करती है एक बाहर कि और अंदर वाली। 13 मिनट की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कमरे के अंदर रेप पीड़ित कई सारी लड़कियां, महिलाए और वृद्ध औरतें मौजूद हैं। लेकिन इस घटना की शिकार हुईं और लड़कियां यहां रहने आना चाहती हैं, लेकिन कमरे में जगह नहीं होने के कारण सबके बीच आपसी बहस होती है। लेकिन अंत कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

टॅग्स :काजोलनेहा धूपियाश्रुति हसनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'