लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष लेते हुए साधा अमित शाह पर निशाना, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2020 15:48 IST

दिल्ली के सांप्रदायिक हिंसे पर लगातार लोग अपनी बात रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेटीज भी दिल्ली को जलता देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं फैंस तक पहुंचा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान गुल पनाग आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं।संविधान की धारा 239 ए ए के अनुसार उपराज्यपाल दिल्ली की चुनी हुई सरकार की सलाह मानने के लिए बिलकुल बाध्य नहीं हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने अब इस हिंसे को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा मामले में बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्थिति ‘‘चिंताजनक’’ हो गई है और अब सेना को बुलाया जाना चाहिए क्योंकि पुलिस ‘‘हालात काबू में करने में नाकाम’’ है। इस सांप्रदायिक हिंसे पर लगातार लोग अपनी बात रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेटीज भी दिल्ली को जलता देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं फैंस तक पहुंचा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने अब इस हिंसे को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। जहां एक ओर दिल्ली हिंसा को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं  गुल पनाग ने उनके बचाव में ट्वीट किया। पनाग ने लिखा, 'दिल्ली सरकार लॉ एंड ऑर्डर में बिल्कुल असहाय है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह को शहर की कानूनी व्यवस्था को ठीक करने के लिए आगे आना चाहिए।'

बता दें कि दिल्ली न राज्य है और न केंद्र प्रशासित क्षेत्र है। ऐसे में दिल्ली की पुलिस भी उपराज्यपाल के जरिए सीधे-सीधे केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रण में है। संविधान की धारा 239 ए ए के अनुसार उपराज्यपाल दिल्ली की चुनी हुई सरकार की सलाह मानने के लिए बिलकुल बाध्य नहीं हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग हो रही है।

वहीं साल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान पनाग आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं। आम आदमी पार्टी ने पनाग को चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार हाथ लगी। इसके बाद से वह दोबारा टीवी और फिल्मों में सक्रिय नजर आईं।

टॅग्स :गुल पनागकैब प्रोटेस्टदिल्ली हिंसाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'