लाइव न्यूज़ :

शहीद हुए जवानों को लेकर बोलीं अनुष्का शर्मा, आर्मी अफसर की बेटी हूं, समझ आता है इनका दर्द

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 20:59 IST

बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच अनुष्का शर्मा ने सेना के परिवार वालों के लिए बड़ी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के वीर जवानों की शहादत पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार के बाद अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है।

भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए। इससे पहले मंगलवार को दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, इस झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए हैं। हालांकि, अब भारतीय सेना की तरफ से भी 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है। 

देश के वीर जवानों की शहादत पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार के बाद अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। अनुष्का ने ट्वीट करते हुए लिखा, सेना के जवान की बेटी होने के चलते किसी भी सैनिक की शहादत बेहद पर्सनल लगती है और इससे हमेशा बहुत ज्यादा दुख होता है। भगवान उनके परिवार वालों को हिम्मत प्रदान करें।

भारत-चीन के सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प 

बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है। सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। शुरुआत में बताया गया कि इस झड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी। 

मई से जारी है भारत-चीन सीमा पर तनाव 

बीते कई दिनों से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है। इसकी शुरुआत 5 मई से हुई थी। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच जून में ही चार बार बातचीत हो चुकी है। बातचीत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच रजामंदी बनी थी कि बॉर्डर पर तनाव कम किया जाए या डी-एक्सकेलेशन किया जाए। डी-एक्सकेलेशन के तहत दोनों देशों की सेनाएं विवाद वाले इलाकों से पीछे हट रही थीं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई