लाइव न्यूज़ :

करियर में हमेशा जोखिम उठाना पसंद करती हैं अनुष्का शर्मा, 'पाताल लोक' को लेकर कही ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: June 3, 2020 20:51 IST

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक की हर तरफ तारीफ हो रही है। जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी स्टारर ये सीरीज क्राइम, फेक न्यूज, आतंकवाद और अन्य चीजों को बड़े ही खबसूरती के साथ दर्शकों के सामने पेश करती है।

Open in App
ठळक मुद्देआलोचक, फिल्म बिरादरी के लोग और आम दर्शक पाताल लोक की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।‘‘पाताल लोक’’ पिछले महीने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

‘‘पाताल लोक’’ जैसी वेबसीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा के लिए यह एक नई शुरुआत है जो बॉलीवुड स्टार के रूप में अपनी हैसियत का उपयोग अनोखी कहानियों और प्रतिभाओं की मदद के लिए करना चाहती हैं। सुदीप शर्मा द्वारा बनाई गई वेबसीरीज ‘‘पाताल लोक’’ को काफी प्रशंसा मिल रही है, जो पिछले महीने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। 

आलोचक, फिल्म बिरादरी के लोग और आम दर्शक इस बात के लिए इस वेबसीरीज की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं कि इस थ्रिलर सीरीज के जरिये भारत में जाति, धर्म और राजनीति के मुद्दों की पड़ताल की गई है। अनुष्का ने अपने बैनर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्ज़’ के माध्यम से अपने भाई कर्णेश के साथ इस शो का निर्माण किया है। अनुष्का का कहना है कि उनका विचार, किसी के बारे में कोई धारणा बनाए बिना नई कहानियों और प्रतिभाओं का समर्थन करना है। 

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में हमेशा जोखिम उठाया है और निर्माता के रूप में थ्रिलर फिल्म ‘‘एनएच 10’’, हॉरर फिल्म ‘‘परी’’ और घोस्ट कॉमेडी ‘‘फिल्लौरी’’ और अब ‘‘पाताल लोक’’ जैसी अलग तरह की सीरीज का निर्माण किया है।’’ उन्होंने पीटीआई-भाषा को ईमेल के जरिये दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने अपने लिए एक करियर बनाया है और अपने लिए एक नाम बनाया है, जो प्रासंगिक है। मैं अब इस स्थिति का उपयोग करने में सक्षम होना चाहती हूं जो मैंने एक अभिनेत्री के रूप में अपनी कड़ी मेहनत से बनाई है। अब मैं अलग ढंग की कहानियों, लोगों और प्रतिभाओं की मदद करने में सक्षम हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, सबसे महत्वपूर्ण बात..., हम लोगों को यह बताएं कि भारत में हम एक गैर-आलोचनात्मक ढंग से और सही मायने में रचनात्मक तरीके से अनूठी कहानियों को बताने में सक्षम हैं।’’ अनुष्का ने कहा कि निर्माता के रूप में, उनके और कर्णेश के पास कई परियोजनाएं हैं, जिनमें उनकी आगामी फिल्म ‘‘बुलबुल’’ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माजयदीप अहलवातबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?