लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के वो 5 एक्टर्स जिन्होंने एक्ट्रेसेस बहनों के साथ शेयर किया स्क्रीन

By मेघना वर्मा | Updated: February 17, 2019 08:05 IST

फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान ने बॉलीवुड गलियारे के सबसे बड़े कपूर खानदान की दोनों बेटियों यानी करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ रोमांस फरमाया है।

Open in App

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारें भी हैं जो सिबलिंग्स हैं। करीना-करिश्मा, सनी-बॉबी, काजोल-रानी, हुमा कुरेशी-साईद और भी बहुत से। इन भाई-बहनों ने कभी ना कभी एक-दूसरे के अपोजिट भी काम किया है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने एक ही एक्टर के साथ अलग-अगल फिल्म में काम किया है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सिनेमा घराने के सिबलिंग्स के साथ रोमांस फरमाया है। 

1. सलमान खान (करीश्मा कपूर- करीना कपूर खान)

फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान ने बॉलीवुड गलियारे के सबसे बड़े कपूर खानदान की दोनों बेटियों यानी करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ रोमांस फरमाया है। सलमना खान की ने करिश्मा के साथ भी कई फिल्में की हैं और करीना कपूर खान के साथ भी। करिश्मा के साथ की गई उनकी कुछ फिल्मों में अंदाज अपना-अपना, जागृति, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, बीवी नम्बर वन और जीत जैसी फिल्में हैं।

वहीं करीना कपूर खान के साथ उनकी कुछ एपिक फिल्मों में बजरंगी भाईजान, बॉडीगार्ड, क्योंकि, मैं और मिस्टर खन्ना जैसी फिल्में हैं। हलांकि इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सही कमाई नहीं की मगर कुछ फिल्में सुपर हिट हुई थीं।

2. शाहरूख खान (रानी मुखर्जी-काजोल)

बॉलीवुड में रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान ने भी फिल्मी पर्दे पर दो सिबलिंग्स रानी मुखर्जी और काजोल के साथ रोमांस किया है। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद इन दोनों ही एक्ट्रेस के साथ शाहरूख खान की जोड़ी सबसे एपिक मानी जाती है। या यूं कहे कि मिसाल मानी जाती है। रानी मुखर्जी के साथ किंग खान ने चलते-चलते, हे राम, पहेली, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में काम किया है।

काजोल के साथ शाहरूख की जोड़ी को शायद बॉलिवुड सिनेमा के इतिहास में लिखा जाए। क्योंकि आज भी स्क्रीन पर इन दोनों को ही देखकर लोगों के दिल धड़कने लगते हैं। इन दोनों ने इंडस्ट्री को कल्ट फिल्में दी हैं जिनमें कुछ-कुछ होता है, बाजीगर, दिलवाले, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्में हैं। 

3. सैफ अली खान(करीना कपूर खान- करिश्मा कपूर)

सैफ अली खान भी उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने करीना और करीश्मा दोनों के साथ ही ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। पत्नी करीना के साथ उनकी कुछ फिल्मों में ओमकारा, टशन, कुर्बान, एजेंट विनोद जैसी फिल्में हैं। वहीं करिश्मा कपूर के साथ सैफ अली खान ने हम साथ-साथ हैं जैसी एपिक फिल्में दी हैं। 

4. सलमान खान(रानी मुखर्जी-काजोल)

सलमान खान उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने रानी मुखर्जी और काजोल के साथ फिल्मी पर्दे पर काम किया है। रानी मुखर्जी के साथ उनकी कुछ फिल्मों ता रा रम पम, हम-तुम, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं काजोल के साथ प्यार किया तो डरना क्या, दिल लगी, बंबई का बाबू और हमेशा जैसी फिल्में की हैं। 

5. रितिक रोशन(करिश्मा कपूर- करीना कपूर खान)

शाहरूख खान और काजोल की जैसी जोड़ी एक और मानी जाती है और वो है रितिक रोशन और करीना कपूर की जोड़ी दोनों ने ही पर्दे पर कई फिल्में की और ज्यादातर हिट रहीं। इन फिल्मों में यादें, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कभी खुशी कभी गम और मुझसे दोस्ती करोगी जैसी फिल्म में देखने को मिलती है। वहीं करिश्मा कपूर के साथ भी रितिक रोशन ने काम किया है इन फिल्मों में फिजा एक क्लट फिल्म कही जा सकती है।  

टॅग्स :शाहरुख़ खानसलमान खानरानी मुखर्जीकाजोलकरिश्मा कपूरकरीना कपूरसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?