लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन की वजह से मौत को गले लगाने वाले इंसान नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत, एक्टर के मामा ने लगाई न्याय की गुहार

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 18:40 IST

दिवंगत सुशांत सिंह के मामा का कहना है, 'हमें नहीं लगता कि वह सुसाइड कर सकता है। पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए। सुशांत की मौत के पीछे कोई साजिश लग रही है। उसका मर्डर भी हो सकता है।'

Open in App
ठळक मुद्देसमाचार चैनल से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के मामा ने बताया कि सुशांत आत्महत्या करने वालों में से नहीं था।इससे पहले पूर्व सांसद और जन अधिक्कार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या पर सवाल उठाया था। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों से लेकर परिवार के सदस्यों तक इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि सुशांत ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली।

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। इसके पीछे वजह उनका डिप्रेशन में होना था बताया जा रहा है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों से लेकर परिवार के सदस्यों तक इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि सुशांत ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली। 

न्यूज नेशन समाचार चैनल से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के मामा ने बताया कि सुशांत आत्महत्या करने वालों में से नहीं था। सुशांत सिंह के मामा ने कहा, हमें नहीं लगता कि उसने आत्महत्या की, पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुशांत बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल स्वभाव का रहा है। ऐसे में वह इस तरह की गलती नहीं कर सकता। 

सुशांत को किया गया आत्महत्या करने को मजबूर 

सुशांत सिंह राजपूत के मामा के मुताबिक सुशांत कभी आर्थिक तंगी से कभी नहीं गुजरे। फिल्मों से पहले भी उनका इकोनॉमिक बैकग्राउंड अच्छा रहा है। सरकार से मेरी विनती है कि वह एजेंसियों को सच्चाई पता लगाने के लिए कहे। अगर सुशांत को किसी ने दबाब में डालकर आत्महत्या करने को मजबूर किया है तो यह भी हत्या होगी। इस पर सरकार गंभीरता से जांच करें। 

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी कही थी ये ही बात

इससे पहले पूर्व सांसद और जन अधिक्कार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या पर सवाल उठाया था। पप्पू यादव ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। पप्पू यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की मांग करते हुए कहा सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। उन्होंने कहा, वे (सुशांत सिंह राजपूत) आत्महत्या नहीं कर सकते। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। पप्पू यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ये दावा किया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!