लाइव न्यूज़ :

जब सबके सामने अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत ने किया था 'किस', वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 14:11 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ था, जोकि काफी लंबा चला।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत ‌सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत के जाने की खबर से हर कोई हैरान है। इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। इतना तो साफ है कि 6 महीने डिप्रेशन से गुजर रहे सुशांत किसी बात से इन दिनों बेहद परेशान थे। जिस कारण उन्होंने ये खतरनाक कदम उठाया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों ही बेहद खुश हैं और एक-दूसरे को लेकर कई सारी बातें कर रहे हैं। 

सुशांत को लेकर अंकिता से पूछा गया सवाल

सुशांत सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत सबके सामने अंकिता को किस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों अपनी शादी की बात भी मीडिया से करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक रिपोर्टर अंकिता से सवाल करता हैं, 'सुशांत अब स्टार बन गए हैं। अब आप उन्हें कैसे देखती हैं। इसके जवाब में अंकिता ने कहा कि मैं सुपरस्टार हूं। अंकिता का ये जवाब सुनते ही पास में खड़े सुशांत उन्हें किस करते हैं।' 

पवित्र रिश्ता से शुरू हुई थी लव स्टोरी

जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ था, जोकि काफी लंबा चला। मगर कुछ सालों में दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थीं। बताया जाता है कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन में भी रहे थे। साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन साल 2016 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों पर खुद सुशांत ने जवाब देते हुए कहा था कि ना तो अंकिता एल्कोहोलिक है और ना ही मैं वुमेनाइजर हूं। उन्होंने कहा था, 'लोग बस एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!