लाइव न्यूज़ :

मां को याद कर इमोशनल हुए सोनू सूद, कहा- काश बता पाता कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं...

By अमित कुमार | Updated: July 22, 2020 11:06 IST

सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान न जाने कितने ही बेटों को उनकी मां से मिलवाने का काम किया। सोनू सूद ने हाल ही में अपनी मां को याद कर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देमां के जन्मदिन के अवसर पर सोनू सूद ने मां के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की।इन तस्वीरों से पता चलता है कि सोनू सूद अपनी मां के बेहद करीब थे। इन तस्वीरों के साथ सोनू ने मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मंगलवार को अपनी मां को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। 21 जुलाई को सोनू सूद की मां का जन्मदिन था। इस अवसर पर  सोनू सूद ने मां के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों से पता चलता है कि सोनू सूद अपनी मां के बेहद करीब थे। इन तस्वीरों के साथ सोनू ने मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा।  

मां को याद करते हुए सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'हैपी बर्थडे मां... जिस तरह से मेरा हमेशा मार्गदर्शन करती रही है, बस मेरी पूरी जिंदगी ऐसे ही करती रहो। काश मैं तुम्हें कसकर गले लगा सकता और तुम्हें बता सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं... लेकिन मुझे यकीन है कि तुम जहां भी होगी मुझे मिस कर रही होगी। जिंदगी कभी भी एक जैसी नहीं होगी लेकिन मेरी गाइडिंग ऐंजल तब तक बनी रहना जब तक मैं तुम्हें फिर से न देख लूं। मिस यू'।

प्रवासी मजदूरों को घर भेजने वाले अनुभवों पर किताब लिखेंगे सोनू सूद

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने वाले सोनू सूद अपने इस अनुभव पर किताब लिखेंगे। उनकी यह पहली किताब होगी। अभी हालांकि इस किताब का नाम तय नहीं हुआ है। इस किताब में लोगों की मदद करने की उनकी यात्रा के भावनात्मक पहलुओं के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण क्षणों का भी जिक्र होगा।

इस साल के अंत तक प्रकाशित होगी किताब

प्रकाशन हाउस पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया ने बताया कि यह किताब इस साल के अंत में प्रकाशित होगी। सूद ने एक बयान में कहा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे श्रमिकों की मदद का जरिया बनाया। भले ही मेरा दिल मुंबई में धड़कता हो लेकिन इस घटना के बाद मैं महसूस करता हूं कि मेरे अंदर का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, उत्तराखंड और अन्य कई राज्यों में जीता है जहां मेरे नए दोस्त बने हैं और मेरा गहरा संबंध बना है।'

 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल