लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान बॉलीवुड एक्टर का सरकार पर फूटा गुस्सा, कहा- शर्म आनी चाहिए...

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2021 20:42 IST

bollywood actor Prakash Raj Angry Reaction: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले तीन महीने में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रोजाना जरुरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ने से हर कोई परेशान है।

Open in App
ठळक मुद्देएलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।पिछले 6 दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल 50 रुपये की वृद्धि हुई है।इस वजह से आमलोगों के बजट पर असर पड़ा है और घर चलाने में परेशानी आ रही है।

bollywood actor Prakash Raj Angry Reaction: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से हर कोई परेशान है। आम आदमी की जेब पर लगातार महंगाई की मार वार कर रही है। रसोई गैस में बढ़ी कीमत की वजह से चारों ओर सरकार की आलोचनाएं हो रही है। हर श्रेणी के रसोई गैस के मूल्य में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। 

पिछले तीन महीनों के दौरान सरकार लगातार गैस के दाम को बढ़ाने का काम कर रही है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर लगातार सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। एक्टर प्रकाश राज ने भी गैस की कीमतों में वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त की है। प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में रसोई गैस की कीमतों का जिक्र किया है और कहा है कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। 

प्रकाश राज ने एक तस्वीर के जरिए गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का वर्णण किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह नागरिकों पर अत्याचार है. इस सरकार को शर्म आनी चाहिए। एक मार्च को रसोई गैस यानी एलपीजी में प्रति सिलेंडर 25 रुपये की और वृद्धि हुई है। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों में हुई है। एक माह में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चौथी बार बढ़े हैं।

देशभर में एलपीजी का दाम एक ही होता है। सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इस पर सब्सिडी देती है। हालांकि, पिछले कुछ साल के दौरान महानगरों और बड़े शहरों में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद सब्सिडी बंद हो गई है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है।

टॅग्स :प्रकाश राजएलपीजी गैसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई