लाइव न्यूज़ :

Mukul Dev Passed Away: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 की उम्र में ली अंतिम सांस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 13:43 IST

'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह 54 वर्ष के थे। मुकुल देव के बड़े भाई व अभिनेता राहुल देव की साथी व अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने मुकुल देव के निधन की खबरों के बारे में पूछे जाने पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘हां, यह सच है।’’

Open in App
ठळक मुद्देMukul Dev Passed Away: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 की उम्र में ली अंतिम सांस

'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह 54 वर्ष के थे। मुकुल देव के बड़े भाई व अभिनेता राहुल देव की साथी व अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने मुकुल देव के निधन की खबरों के बारे में पूछे जाने पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘हां, यह सच है।’’ अभिनेता के निधन के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मुकुल देव के मित्र और अभिनेता विंदू दारा सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि देव का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हुआ। उन्होंने कहा, “वह पिछले आठ-दस दिन से अस्वस्थ थे।

वह अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे थे और अपनी मां के निधन के बाद से अवसाद में थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ।” विंदू ने बताया, “हम 'सन ऑफ सरदार 2' के फोटोशूट के लिए उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हमारा फोन कॉल उठाना बंद कर दिया था।” मुकुल देव ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 की फिल्म 'दस्तक' से की थी, जिसमें उनके साथ सुष्मिता सेन और शरद कपूर थे। उन्हें हिंदी, पंजाबी, बांग्ला और तेलुगु फिल्म तथा टेलीविजन धारावाहिकों में सहायक किरदार की भूमिकाओं में देखा गया। उनकी प्रमुख फिल्मों में अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार', सलमान खान की 'जय हो', धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की 'यमला पगला दीवाना', 'कोहराम', 'आर... राजकुमार' और 'वार छोड़ ना यार' शामिल हैं। टेलीविजन पर उन्होंने ‘घरवाली ऊपरवाली’, ‘कुमकुम’ और ‘कुटुंब’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?