लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन ने फिर जीता फैंस का दिल, अब गरीब और बुजुर्गों को खिला रहे हेल्दी खाना

By अमित कुमार | Updated: April 7, 2020 18:32 IST

कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन ने बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों की सुरक्षा के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनजीओ अक्षय पात्र ने अपने ट्विटर पर ऋतिक रोशन की मदद का जिक्र किया। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। कोरोना के कहर को देखते हुए इस लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसे समय में इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए पूरा देश एकजुट है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन ने बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों की सुरक्षा के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था कराई थी। 

ऋतिक ने गरीब और मजबूर लोगों के लिए कुछ ऐसा किया कि वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अक्षय पात्र नामक एनजीओ के साथ ऋतिक ने हाथ मिलाया है। यह एनजीओ वृद्धाश्रम, दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों को पौष्टिक पका हुआ भोजन प्रदान करने का काम कर रहा है। एनजीओ अक्षय पात्र ने अपने ट्विटर पर ऋतिक रोशन की मदद का जिक्र किया। 

अक्षय पात्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार @iHrithik का साथ मिल रहा है। जब तक चीजें समान्य नहीं हो जाती है, तब तक हम यह काम करते रहेंगे।' इस पर ऋतिक ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आपको यह सुनिश्चित करता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। आप सभी असली सुपरहीरो हैं।' ऋतिक रोशन के इस कदम को देखकर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनऋतिक रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच