लाइव न्यूज़ :

अर्जुन कपूर ने दिखाई दरियादिली, PM और CM केयर्स फंड में डोनेशन देने के बाद इन जगहों पर दिया दान

By भाषा | Updated: April 6, 2020 16:50 IST

अर्जुन कपूर ने कोरोना वायरस से उपजे संकट से निजात पाने के लिए जूझ रही कई परोपकारी संस्थाओं को दान दिया है और उनके प्रशंसकों को भी ऐसा करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन कपूर ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें अपने जरूरतमंद भाईयों और बहनों की सहायता करनी चाहिए। मलाइका अर्जुन की साथ की  एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है।

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने देश में कोरोना वायरस से उपजे संकट से निजात पाने के लिए जूझ रही कई परोपकारी संस्थाओं को दान दिया है और उनके प्रशंसकों को भी ऐसा करना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) के अलावा ‘गिव इंडिया’ नामक संगठन को दान दिया है जो उन मजदूरों को नकद धन देकर सहायता कर रहा है जिनका लॉकडाउन के दौरान रोजगार छिन गया है।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “भारत एक संकट के दौर से गुजर रहा है और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें अपने जरूरतमंद भाईयों और बहनों की सहायता करनी चाहिए। मैं अपनी तरफ से अधिक से अधिक लोगों की सहायता करने की कोशिश कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “हम एक होकर ही कोविड-19 से लड़ सकते हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आगे आएं और अपनी क्षमतानुसार सहायता करें।” 

बता दें कि मलाइका अर्जुन की साथ की  एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। फोटो में जहां एक्टर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस ब्लू ट्राउजर और व्हाइट टॉप पहनी नजर आ रही हैं।ये पहली बार नहीं है जब दोनों के साथ की फोटो फैंस के बीच छाई हो, अब अक्सर दोनों साथ में नजर आते रहते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअर्जुन कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल