लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन को मिली ऐसी सीख जिसे वो पूरा जीवन नहीं सीख पाए, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 14:50 IST

बॉलीवुड के महान कालाकार अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने मैसेज को अमिताभ बच्चन ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बताया कि इस लॉकडाउन के दौरान उन्होंने क्या-क्या सीखा।

अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस से कोरोना वायरस से बचने की अपील करते रहते हैं। इन दिनों कोरोना के बढ़ते मामलों से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों के साथ बिग बी अक्सर अपने अनुभव शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बताया कि इस लॉकडाउन के दौरान उन्होंने क्या-क्या सीखा। 

अपने मैसेज को अमिताभ बच्चन ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया। पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'इस Lockdown के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका! इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है!'

इससे पहले बिग बी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में अमिताभ बच्चन ने लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि भले ही कोरोना के कारण अब हमारी जिंदगी बदल गई हो, लेकिन हमें बेवजह किसी पर संदेह नहीं करना चाहिए। 

अमिताभ बच्चन वीडियो में कहा, 'कोरोना हम पर दो तरीके से हमले करता है। पहला शारीरिक और दूसरा मानसिक। मानसिक हमला हम में संदेह पैदा करता है। मन में कई एक शक पैदा करता है। यहां तक कि हम उस इंसान से भी डरने लगते हैं जो अस्पताल से ठीक हो कर घर आया है। वो इंसान जिसे डॉक्टर ने ताली बजाकर के घर भेजा है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'