लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन ने किया दिल जीतने वाला काम, बसों के जरिए प्रवासी मजदूरों को भेजा घर

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 20:15 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी गरीब और मजबूर मजदूरों को घर भेजने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद के बाद अमिताभ ऐसा काम करने वाले दूसरे एक्टर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुक्रवार को 10 बसें हाजी अली दरगाह से रवाना हुईं हैं। महीम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर इस काम को शुरू किया गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रर सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन ने भी प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अमिताभ बच्चन ने बसों की सेवा शुरू कर दी है। महीम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर इस काम को शुरू किया गया है। अमिताभ बच्चन के इस काम के लिए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।  

प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुक्रवार को 10 बसें हाजी अली दरगाह से रवाना हुईं हैं। बसों में मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कैपिसिटी से आधे मजदूर ही बिठाए गए हैं। 52 सीट की बस में सिर्फ 25 मजदूर बैठे। बस में लोगों के लिए मेडिकल किट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

फिल्मीबीट की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन 10000 परिवारों को राशन एबी कॅाप लिमिटेड के एमडी राजेश यादव पहुंचा रहे हैं। ये काम आज से नहीं बल्कि 28 मार्च से लगातार जारी है। जहां पर हाजी अली दरगाह,अनटॅाप हिल, धारावी, जुहू आदिन जगहों पर 4500 पैकेट पका हुआ खाना बांटा जा रहा है। 

इस हिसाब से अब तक सूखे राशन के तौर पर 10000 पैकेट बांटे जा चुके हैं। वह परिवार की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों, बीएमसी कार्यालयों और अंतिम संस्कार स्थानों के लिए लगभग 20000 से अधिक पीपीई किट भी दान किए हैं।ऐसे में हर एक सितारा अलग अलग तरीके से मदद पहुंचा रहे हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनसोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच