लाइव न्यूज़ :

बॉबी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘क्लास ऑफ 83’ से करेंगे डेब्यू, शाहरुख के प्रोडक्शन की कर डाली तारीफ

By भाषा | Updated: May 12, 2019 16:33 IST

Open in App

अभिनेता बॉबी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी शाहरुख खान निर्मित फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ से दर्ज कराने जा रहे हैं जिसका प्रसारण नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। इस संबंध में बॉबी ने कहा कि वह अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘मैं लंबे समय से फिल्म उद्योग में हूं और सालों से शाहरुख को जानता हूं। वह महान शख्स हैं और मुझे खुशी है कि फिल्म का निर्माण वह कर रहे हैं। वह अपने काम के प्रति बहुत समर्पित हैं और उनके प्रोडक्शन से जुड़ा होने की खुशी इसलिए भी है क्योंकि वह अच्छा काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।’’

बॉबी ने बताया कि वह पिछले कुछ वक्त से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना चाहते थे लेकिन सही परियोजना का इंतजार कर रहे थे। 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘यह पैसा कमाने की बात नहीं है और फिल्म या किरदार को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है।

सही कहानी होना जरूरी है। इसके साथ ही काम के प्रति ईमानदारी और उसमें रुचि लेना भी जरूरी है।’’ इसके अलावा बॉबी देओल ‘हाउसफुल 4’ में भी दिखाई देंगे जो 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। भाषा वैभव मनीषा मनीषा

टॅग्स :बॉबी देओलशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?