लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' के बाहर लगे हॉटस्पॉट पोस्टर को BMC ने हटाया

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 16:24 IST

बीएमसी ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बंगले 'जलसा' के बाहर लगे हॉटस्पॉट पोस्टर को अब हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 जुलाई से नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चनबच्चन परिवार के चार सदस्यों को कोरोना होने के कारण बंगले के बाहर हॉटस्पॉट पोस्टर चिपकाया गया था

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 जुलाई से कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। यही नहीं, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं। बच्चन परिवार के चार सदस्यों को कोरोना होने के कारण बीएमसी ने उनका बंगले 'जलसा' को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया था और घर के बाहर हॉटस्पॉट पोस्टर भी चिपकाया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

वहीं, अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जोकि बिग बी के घर की हैं। दरअसल, अब बीएमसी ने हॉटस्पॉट पोस्टर बंगले के बाहर से हटा दिया है। बता दें, कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अमिताभ के साथ अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का इलाज नानावटी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, इस दौरान भी बिग बी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। 

बिग बी ने व्यक्त किया आभार

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने उन सभी खबरों को सिरे खारिज किया था, जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया था, 'ये खबर गलत, गैरजिम्मेदार और फर्जी है।' मालूम हो, फैंस लगातार बिग बी और पूरे परिवार के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। यही नहीं, अमिताभ ने भी इसके लिए फैंस का आभार व्यक्त किया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरसऐश्वर्या राय बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?