लाइव न्यूज़ :

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए नेत्रहीन लड़की ने दान किए 15 हजार रुपए, सोनू सूद ने कहा- भारत की सबसे अमीर व्यक्ति हैं आप

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 13, 2021 18:41 IST

सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की भरपूर मदद की है । अब उनके फाउंडेशन में एक नेत्रहीन लड़की ने 15 हजार रुपए डोनेट किए है और सोनू ने उसे सबसे भारतीय कहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद फाउंडेशन में नेत्रहीन लड़की ने दान दिए 15 हजार रुपएसोनू ने कहा - सबसे अमीर भारतीय है बूदो लक्ष्मी, दान की अपनी पांच महीने की पेंशनसोनू ने कहा - लोगों का दर्द देखने के लिए आंखे होना जरूरी हीं है

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना महामारी की शुरुआत से ही लोगों की मदद कर रहे हैं । उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की थी । यहीं नहीं उन्होंने लोगों की लगभग हर समस्या सुलझाने का प्रयास किया है । लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनसे मदद मांगते है और सोनू उन तक मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश करते हैं । लोग उन्हें रियल हीरो मानते है और उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं । हाल ही में उन्हें पंजाब वैक्सीनेशन ड्राइव का एम्बेसडर बनाया गया था ।  इसके अलावा सोनू लोगों की मदद के लिए एक फाउंडेशन भी चला रहे है , जिसमें एक नेत्रहीन लड़की ने 15 हजार रुपए दान दिए है । सनू सूद ने उसे सबसे अमीर भारतीय बताया । 

सोनू लूद ने किया ट्विट

 सोनू सूद ने इस लड़की के बारे में ट्वीट किया और लिखा , 'इस लड़की का नाम बोदू नागा लक्ष्मी है , जो फेमस यूट्यूबर है । आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव वरिकुंतपुडु की रहने वाली है । लक्ष्मी ने सोनू सूद फाउंडेशन में 15 हजार रुपए दान दिए थे , जो उनकी पांच महीने की पेंशन थी । मेरे लिए वह भारत की सबसे अमीर महिला हैं । किसी के दर्द को देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं होती । एक सच्ची हीरो । '

इस पोस्ट को उन्होंने 13 मई को शेयर किया था , जिसके अब तक 22 हजार से ज्यादा लाइक्स औऱ 4 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके है । लोगों ने ल़ड़की के इस कदम की खूब तारीफ की और उसके लिए बहुत सारे प्यारे-प्यारे कमेंट भी किए । सोनू ने कोरोना काल में केवल गरीबों की ही नहीं बल्कि कई क्रिकेटर्स की भी मदद की है । हाल ही में हरभजन सिंह ने भी सोनू से मदद मांगी थी औऱ उनको मदद पहुंचाई थी । इसके अलावा सोनू ने सुरेश रैना की भी मदद की थी । 

टॅग्स :सोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीManoj Kumar Dies: शोक में डूबा बालीवुड, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी ने किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?