लाइव न्यूज़ :

काला हिरण मामला: कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान, पेशी से छूट की याचिका पर सात मार्च को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: December 20, 2019 13:32 IST

सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार सोंगरा का पहला सवाल था, "सलमान खान कहां हैं?" उन्होंने कहा कि अभिनेता काफी समय से अदालत में पेश नहीं हुए।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश ने अदालत में पेशी से स्थायी छूट की उनकी याचिका पर सुनवाई सात मार्च को तय कर दी। सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार सोंगरा का पहला सवाल था, "सलमान खान कहां हैं?"

 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बृहस्पतिवार को यहां काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई के लिये अदालत में पेश नहीं हो सके जिसके बाद न्यायाधीश ने अदालत में पेशी से स्थायी छूट की उनकी याचिका पर सुनवाई सात मार्च को तय कर दी। सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार सोंगरा का पहला सवाल था, "सलमान खान कहां हैं?"

उन्होंने कहा कि अभिनेता काफी समय से अदालत में पेश नहीं हुए। निचली अदालत ने सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसको चुनौती देने वाली याचिका पर बृहस्पितवार को सुनवाई होनी थी। खान के वकील निशांत बोरा ने कहा, "हमने अदालत में याचिका पर सुनवाई के दौरान सलमान को पेशी से स्थायी छूट देने की अपील करते हुए अर्जी दाखिल की थी , लेकिन लोक अभियोजक ने अर्जी पर अपना जवाब देने के लिये समय मांगा है।

बोरा ने कहा, "हमने अदालत को बताया कि जब जरूरत होगी, वह अदालत में पेश हो सकते हैं।" उन्होंने कहा कि अदालत इस संबंध में कोई निर्देश पारित कर सकती है और उसका पालन किया जाएगा। खान पर 1998 में जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों के शिकार का आरोप है।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?