लाइव न्यूज़ :

काला हिरण केस: सजा के खिलाफ सलमान की अपील पर 17 जुलाई को होगी सुनवाई, व्यक्तिगत पेशी से मांगी छूट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2018 08:54 IST

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट द्वारा आज मामले की सुनवाई की गई है। आज 5 साल की सजा के खिलाफ दायर सलमान खान की याचिका पर जोधपुर सेशंस कोर्ट की सुनवाई की है।

Open in App

जोधपुर, 7 मई: काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट द्वारा आज मामले की सुनवाई की गई है। आज 5 साल की सजा के खिलाफ दायर सलमान खान की याचिका पर जोधपुर सेशंस कोर्ट की सुनवाई की है। सुनवाई के लिए सलमान खुद जोधपुर पहुंच थे। जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के जज चंद्र कुमार सोनगरा करीब 8.30 बजे से सुनवाई शुरू की।

काला हिरण शिकार मामलाः सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज, कोर्ट में मौजूद रहेंगे सलमान खान

वहीं, कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 जुलाई तय की है। सुनवाई पूरी होते ही सलमान खान कोर्ट से बाहर चले गए। आज सुनवाई के दौरान सलमान की बहनें अलवीरा और अर्पिता कोर्ट पहुंची। 

हांलाकि सलमान खान थोड़ी ही देर में कोर्ट पहुंचे थे। सलमान के खिलाफ सुनवाई को देखते हुए जोधपुर सेशंस कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोर्ट के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

काला हिरण शिकार मामला क्या है?

साल 1998 के अक्टूबर में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। जहां शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। साथी कलाकारों के उकसाने के बाद सलमान ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया। सलमान पर आरोप यह भी था कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था।  

काला हिरण मामला: अभिनेता सलमान खान पहुंचे जोधपुर, कल होगी कोर्ट में पेशी

विश्नोई समाज के लोगों के विरोध के बाद 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथी कलाकारों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए। चार केस में तीन काले हिरण के शिकार को लेकर है, वहीं एक केस आर्म्स एक्ट के तहत हुआ था। 

टॅग्स :सलमान खानराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल