लाइव न्यूज़ :

बीजेपी परिवार केंद्रित पार्टी नहीं, अनपढ़ केंद्रित पार्टी है; पीएम मोदी के बयान पर अभिनेता का तंज

By अनिल शर्मा | Updated: November 8, 2021 16:38 IST

कमाल आर खान यानी केआरके ने पीएम पर निशाना साधा और कहा कि मोदीजी ठीक कह रहे हैं। बीजेपी परिवार की पार्टी नहीं बल्कि अनपढ़ केंद्रित पार्टी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के बीजेपी को परिवार केंद्रित पार्टी नहीं बताने को लेकर केआरके ने तंज कसा हैकेआरके ने बीजेपी को सिर्फ अनपढ़ केंद्रित पार्टी बताया है

नई दिल्लीः भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें आम जनता और पार्टी के बीच भरोसे का पुल बनना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की परिक्रमा करने वाली पार्टी नहीं है। पीएम मोदी के इस बयान पर अभिनेता कमाल आर खान ने तंज कसा और कहा कि बीजेपी अपनपढ़ों की पार्टी है।

महामारी के कारण देरी से हुई कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,  भाजपा किसी परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित नहीं है, इसके मूल्य ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुकाम तक इसलिए पहुंची है क्योंकि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है। इसी बात पर कमाल आर खान यानी केआरके ने उनपर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी ठीक कह रहे हैं। बीजेपी परिवार की पार्टी नहीं बल्कि अनपढ़ केंद्रित पार्टी है।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- प्रधानमंत्री मोदीजी ने कहा कि बीजेपी परिवार केंद्रित पार्टी नहीं है! हाँ ये बात तो सही है सर, बीजेपी परिवार केंद्रित पार्टी नहीं है, सिर्फ़ अनपढ़ केंद्रित पार्टी है!

गौरतलब है कि केआरके अक्सर बीजेपी पर निशाना साधते रहते हैं। इससे पहले अपने एक ट्वीट में केआरके ने लिखा था कि भाजपा वाले कह रहे है, कि देश में भाजपा की हवा चल रही है! और प्रदूषण विभाग कहता है, देश की हवा जहरीली हो गई है! मुझे तो लगता है कि दोनो ही सही कह रहे हैं! 

 

 

टॅग्स :कमाल आर खाननरेंद्र मोदीBJPBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?