लाइव न्यूज़ :

4 लाख कश्मीरी हिंदुओं को भगाया तो नफरत नहीं फैली, हमने फिल्म दिखाई तो नफरत फैल गई, भाजपा प्रवक्ता ने किया ट्वीट तो आने लगे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2022 15:08 IST

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सिनेमाघरों में काफी दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म की टीम इस बात से काफी गदगद है। कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया जा चुका है। फिल्म ने अबतक 179 करोड़ की कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स से नफरत फैलने के आरोपों पर भाजपा की प्रवक्ता अनुजा कपूर ने ट्वीट किया हैअनुजा कपूर ने कहा कि जब कश्मीरी को भगाया गया तो नफरत नहीं फैली, फिल्म दिखाने से नफरत फैल रही हैफिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्दशित किया है जिसे 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया

नई दिल्लीः विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के वक्त से ही विवादों में है। इस फिल्म को लेकर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट का आरोप है कि इस फिल्म से हिंदू-मुसलमानों में नफरत बढ़ेगी तो एक का तर्क है कि यह फिल्म नहीं सच्चाई है और इसे हर किसी को जानना जरूरी है कि घाटी में 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के साथ कैसा सलूक किया गया।

इस बीच दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता अनुजा कपूर ने फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया है। कपूर ने ट्वीट में उन लोगों को जवाब दिया है जो इस फिल्म के दिखाए जाने से नफरत फैलने की बातें कह रहे हैं। अनुजा ने लिखा, उन्होंने 4 लाख कश्मीरी हिंदुओं को भगाया नफरत न फैली .. हमने फिल्म दिखाई तो नफरत फैलने लगी..। 

हालांकि अनुजा के इस ट्वीट पर यूजर्स भी दो गुटों में बंटे नजर आए। ट्वीट पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने कहा, जहर क्यों घोल रही हो उस वक़्त कश्मीरी पंडितों की कुल आबादी लगभग 125000 थी सरकारी डाटा के हिसाब से और आप 4 लाख को भगा रही हो बाकी के 275000 कहां से आए?

दूसरे तरफ एक यूजर ने लिखा, ताजुब्ब तो इस बात का है की जब कश्मीर में हिंदुओं को मारा जाता है तो यह पाकिस्तानी आतंकवादी की करतूत और जब भारत की सेना आतंकवादियों को मारती है तब उसे मासूम कश्मीरी कहा जाता है।

एक अन्य ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है- अक्सर फिल्में 100 करोड़ कमाने के लिए बनती हैं लेकिन द कश्मीर फाइल्स पहली फिल्म है जो 100 करोड़ को जगाने के लिए बनी है।

उदई नाथ अवस्थी नाम के यूजर ने लिखा- थोड़ा पढ़ लिया करिए,किसी के प्रति भावनात्मक समर्पण हमे सच से दूर कर देता है तथ्यों से इतना दूर भी ना भागिए विश्लेषण करिए आलोचना करिए जिसका समर्थन करना हो बेशक करिए लेकिन हवा में नही जमीनी सच्चाई से करिए।

गौरतलब है कि कश्मीर फाइल्स को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऐसे हालात पैदा कर रही है, जो देश की सामाजिक एकता और अखंडता को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

वहीं मध्यप्रदेश में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्माता से भारत में ‘कई राज्यों में बड़ी तादाद में मुसलमानों की हत्याओं’ पर भी एक फिल्म बनाने का आग्रह किया है और कहा कि इस अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य कीड़े-मकोड़े नहीं हैं, बल्कि इंसान है और देश के नागरिक हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से अब तक 150 करोड़ तक की कमाई हो चुकी है और इसके निर्माता से मांग की कि वह इस फिल्म की पूरी कमाई को कश्मीरी पंडितों के बच्चों की शिक्षा और उनके लिए घरों के निर्माण में लगा दें।

बहरहाल फिल्म को सिनेमाघरों में काफी दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म की टीम इस बात से काफी गदगद है। कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया जा चुका है। फिल्म ने अबतक 179 करोड़ की कमाई की है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सहिन्दी सिनेमा समाचारBJPVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल