लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: चंकी पांडे, बॉलीवुड का वो हीरो जो बांग्लादेशी फिल्मों का अमिताभ बच्चन माना जाता है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 26, 2018 16:40 IST

आज चंकी पांडे अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर: बॉलीवुड में बहुत सारे ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने पर्दे पर बड़े-बड़े हीरो के सामने बतौर साइड हीरो अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चंकी पांडे एक ऐसा ही नाम है। 80 के दशक में अपनी फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले चंकी पांडे अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। 26 सितंबर को उनका जन्मदिन होता। इस मौके पर आइए आपको उनकी लाइफ से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बात बताते हैं।

 26 सितंबर 1962 को जन्मे चंकी पांडे का असली नाम सुयश शरद पांडे है। उनके करीबी उन्हें चंद्रकांत पांडे के नाम से भी जाना जाता हैं। 

- फिल्मों में आने से पहले चंकी एक एक्टिंग स्कूल में बतौर इंस्ट्रक्टर नौकरी करते थे।

- चंकी पाण्डेय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1987 में फिल्म 'दरार' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'तेजाब' के मुन्ना के किरदार से मिली।

- फिल्म 'तेजाब' में निभाए गए किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ सहायक कलाकार का नॉमिनेशन भी मिला था।

- साल 1998 में चंकी ने भावना पांडे से शादी की। उनदोनों की दो बेटियां हैं। चंकी की बड़ी बेटी अनन्या पांडे करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर-2' से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

- बॉलीवुड में अभिनय के अलावा वाले चंकी एक रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। साथ ही वो मुंबई में पत्नी के साथ मिलकर बॉलीवुड इलेक्ट्रिक नाम की एक इवेंट कंपनी भी चलाते हैं। 

- बॉलीवुड में भले चंकी की किस्मत बहुत नहीं चली हो लेकिन वो बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वहां पर उनका कद उतना ही है जितना बॉलीवुड के लिए अमिताभ बच्चन की।

- साल 1995 में चंकी ने बांग्लादेशी फिल्मों का रुख किया और कई सुपरहिट फिल्में दी है। 'स्वामी केनो असामी', 'बेश कोरेची प्रेम कोरेची' और 'मेयेरा अ मानुष' उनकी हिट फिल्मों के नाम हैं। 

- साजिद नाडियावाला निर्देशित फिल्म 'हाउसफुल' में उनके निभाये गए किरदार आखिरी पास्ता को दर्शकों काफी पसंद करते हैं।  

टॅग्स :चंकी पांडेबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?