लाइव न्यूज़ :

Birthday Special:कभी धर्मेंद्र की छोटी बेटी के प्यार में गिरफ्तार थे रणवीर सिंह, कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है नाम

By अमित कुमार | Updated: July 6, 2020 08:37 IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहली फिल्म बैंड बाजा बरात से लेकर अब आने वाली फिल्म '83' तक रणवीर ने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत हासिल कर ली है।वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर की अफेयर की खबरों ने कई एक्ट्रेसेस के साथ जमकर सुर्खियां बटोरी थी। अपनी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी रणवीर का नाम जोड़ा गया था।

बॉलीवुड में अपनी सुपरचार्ज एनर्जी, बेहतरीन अदाकारी और आकर्षक लुक्स के लिए फेमस रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर इस समय करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। आज रणवीर 35 साल के हो गए हैं। पहली फिल्म बैंड बाजा बरात से लेकर अब आने वाली फिल्म '83' तक रणवीर ने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत हासिल कर ली है। मगर इंडस्ट्री में रणवीर को सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एनर्जी के लिए भी जाना जाता है।

कॉलेज में धर्मेंद्र की बेटी से हो गया था प्यार

वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर की अफेयर की खबरों ने कई एक्ट्रेसेस के साथ जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इनमें सबसे पहला नाम हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी आहना देओल का रहा था। कॉलेज के समय में इन दोनों की अफेयर की खबरें चर्चा में रही थी। कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, ऑफिश्यली इस रिलेशन पर इन दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की। 

अनुष्का शर्मा को किया लंबे समय तक डेट 

अपनी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी रणवीर का नाम जोड़ा गया था। इन दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग किया था।  'बैंड बाजा बारात' के अलावा 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' में भी इन दोनों की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। लेकिन किसी कारण इन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। 

सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा के साथ जोड़ा गया नाम

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी रणवीर का नाम जोड़ा गया था। फिल्म 'लुटेरे' की शूटिंग के दौरान इन दोनों की अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ी थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा से रणवीर की लव अफेयर की खबरों की बातें खूब हुई थी। फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए रणवीर चर्चा में रहे थे। अपने लुक को लेकर वे काफी चर्चा में रहे थे। 

टॅग्स :रणवीर सिंहबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल