लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: अक्षय कुमार से लेकर शाहिद कूपर तक इन स्टार्स से रहा प्रियंका चोपड़ा का अफेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 18, 2019 07:12 IST

प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएंगी ।प्रियंका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' से शुरू किया था।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएंगी ।प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े।

प्रियंका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' से शुरू किया था। मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का लंबा सफ़र तय करने वाली प्रियंका ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। इस बीच उन्होंने कई हिट और फ्लॉप फ़िल्में भी दिए। लेकिन आज अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने हॉलीवुड तक में अपनी धाक जमाई। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म और अमेरिका टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं।

वैसे अगर उनकी निजी जिन्दगी के बारे में बात करें तो प्रियंका अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। बॉलीवुड में उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। जिनमें सबसे पहले अक्षय कुमार का नाम शामिल है। अक्षय के साथ प्रियंका का नाम तब जुड़ा जब दोनों ने फिल्म अंदाज, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज जैसी फ़िल्में अक्षय के साथ की। लेकिन अपने इस रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा। ऐसा भी कहा जाता है कि ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका से दूरी बनाने को कहा। इसके बाद उन्होंने पीसी के साथ फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस लिस्ट में किंग खान शाहरुख़ खान का भी नाम शामिल रहा है। फिल्म 'डॉन' में दोनों की कैमेस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आई थी। लेकिन दोनों की ये जोड़ी गौरी खान को पसंद नहीं आई और इसके बाद शाहरुख़ ने भी उनसे किनारा कर लिया।

चाकलेटी बॉय शाहिद कपूर का नाम भी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी जुड़ा। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया। एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट भी किया लेकिन बाद में फिर अलग हो गए।

लव स्टोरी 2050 और What's Your Raashee जैसी फिल्मों में साथ नजर आए हरमन बवेजा और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही। खबरों की मानें तो हरमन के डूबते करियर की वजह से प्रियंका ने उनसे किनारा कर लिया। 

बीते साल 2018 में प्रियंका ने पॉप सिंगर निक जोनस को डेट करने के बाद शादी कर ली है। दोनों फिलहाल खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?