लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: क्या आप स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर से जुड़ी ये बातें जानते हैं?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 28, 2018 09:03 IST

Lata Mangeshkar Birthday Special: स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर आज 89 साल की हो गई हैं। अपनी मधुर आवाज़ की वजह से लता मंगेशकर ने करीब सात दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Open in App

स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर आज  89 साल की हो गई हैं। अपनी मधुर आवाज़ की वजह से लता मंगेशकर ने करीब सात दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे।

लता अपनी बहनों मीना, आशा, उषा और भाई हृदयनाथ से बड़ी हैं। पांच साल की उम्र में ही लता जी ने अपने पिता से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

लता मंगेशकर का नाम पहले 'हेमा' रखा गया था, लेकिन बाद में बदलकर लता रख दिया गया। जब लता मंगेशकर 13 साल की थीं उनके पिता का देहांत हो गया था।

पिता के देहांत के बाद घर  की सारी जिम्मेदारियां लता मंगेशकर पर आ गई थीं। कहते हैं कि पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से ही लता मंगेशकर  ने कभी शादी नहीं की।

लता मंगेशकर ने  मराठी फिल्म 'पहली मंगला गौर' में एक्टिंग भी की है। जब पहली बार लता मंगेशकर  ने स्टेज पर गाना गाया था तो उन्हें 25 रुपए मिले थे।

लता मंगेशकर स्टूडियो को समझती हैं 'मंदिर'

लता मंगेशकर स्टूडियो में जाने पहले अपनी चप्पल बाहर उतार देती हैं। 1942 से अब तक उन्होंने , 1000 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों और 36 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाये हैं।

लता मंगेशकर क्रिकेट की बड़ी फैन हैं। उनके फेवरेट क्रिकेट प्लेयर मास्टर ब्लास्टर सच‍िन तेंदुलकर हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर को हवाई सफर से डर लगता है।

लताजी को  पद्म भूषण (1969),  दादा साहब फाल्के अवार्ड (1989) , और पद्म विभूषण(1999) से भी नवाजा जा चुका है।

साल  2001 स्वर सम्राज्ञी 'लता मंगेशकर को  'भारत रत्न' से भी नवाजा जा चुका है।

टॅग्स :लता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

भारतब्लॉग: सुरीला बंधन : नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर

भारतBharat Ratna Award Winners List: अब तक 50 को मिला भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट

कारोबारRepublic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?