लाइव न्यूज़ :

Birthday special: जब आशा भोसले ने हिमेश रेशमिया को दे डाली थी थप्‍पड़ मारने की धमकी, फिर इन गानों ने बदली सिंगर की किस्मत

By अमित कुमार | Updated: July 23, 2020 07:55 IST

'आरडी' के बारे में हिमेश रेशमिया ने कहा था कि हाई पिच गाने से नेजल वॉयस का टच आ जाता है और ऐसा फेमस कंपोजर सिंगर आर डी बर्मन के साथ भी होता था। हिमेश के इस कमेंट पर कई दिग्गजों ने एतराज जताया था।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड सनसनी बनने से पहले दीपिका पादुकोण हिमेश रेशमिया के साथ तेरा सुरूरगाने में नजर आ चुकी हैं। हिमेश के हिट्स गानों की बात करें तो तेरा सुरूर, झलक दिखला जा, शकालाका बूम बूम, हुक्का बार, चलाओ ना नैनों से बाण, तंदूरी नाइट्स जैसे तमाम गाने हैं।हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुजराती रीति रिवाजों से शादी की।

अपने गानों से फैंस को दीवाना करने वाले हिमेश रेशमिया आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिन्दी फिल्मों में ऑलराउंडर के नाम से मशहूर हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को राजोला गुजरात में हुआ था। हिमेश रेशमिया हिन्दी फिल्मों के जानेमाने संगीतकार हैं। हिमेश रेशमिया अच्छे संगीतकार के साथ-साथ फिल्म अभिनेता, निर्माता भी हैं। हिमेश हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आए थे।

 'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे गानों का नाम लेते ही याद आते हैं हिमेश रेशमिया। बॉलीवुड सनसनी बनने से पहले दीपिका पादुकोण इनके साथ तेरा सुरूरगाने में नजर आ चुकी हैं। इससे साफ पता चलता है कि हिमेश का कितना नाम अपने समय में बिकता था। आज हिमेश के जन्मदिन पर कुछ खास बातों को जानते हैं-

हिमेश रेशमिया के कमेंट से नाराज हो गई थीं आशा भोसले

कहते हैं एक बार आरडी वर्मन के बारे में रेशमिया ने कुछ ऐसा कमेंट किया था जो किसी को गवारा ना था। हिमेश ने वर्मन के लिए जो टिप्पणी की थी वो आशा भोसले को पसंद नहीं आई थी। ऐसे में उन्‍होंने हिमेश को थप्‍पड़ जड़ने की धमकी तक दे डाली थी। इसके बाद आशा जी की इस नाराजगी के बाद हिमेश को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्‍होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी। फिर क्या था आशाजी ने भी हिमेश की इस गलती को भुलाते हुए उन्‍हें माफ कर दिया था।

एक साथ लगा दी हिट गानों की झड़ी

हिमेश के हिट्स गानों की बात करें तो तेरा सुरूर, झलक दिखला जा, शकालाका बूम बूम, हुक्का बार, चलाओ ना नैनों से बाण, तंदूरी नाइट्स जैसे तमाम गाने हैं। उनके टैलेंट का जादू केवल देश ही नहीं, विदेश में भी सिर चढ़कर बोला है। अपने टोपी वाले हिमेश पहले भारतीय हैं, जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया थाष इतना ही नहीं एक बार हिमेश रेशमिया का नाम माइकल जैक्सन से भी जुड़ चुका है।

2018 मई को हिमेश रिशेमिया ने की दूसरी शादी 2018 मई में हिमेश रिशेमिया ने दूसरी शादी की थी। हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुजराती रीति रिवाजों से शादी की। हिमेश और सोनिया पिछले 10 साल से रिलेशन में थे। साल 2017 में हिमेश ने शादी के 22 साल बाद पहली पत्नी कोमल को तलाक दे लिया था। शादी में हिमेश की पहली पत्नी का बेटा भी मौजूद था।

कई सुपरहिट गाने गाकर संवारा करियर

हिमेश रेशमिया ने 2007 में फिल्म 'आपका सुरूर' से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें उनके इस पहले ही डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने कर्ज, रेडियो , खिलाड़ी 786 , एक्सपोज, तेरा सुरूर सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलहिमेश रेशमियाबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?