लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: नीतू सिंह ने प्यार के लिए छोड़ दिया था करियर, 26 साल बाद पति ऋषि कपूर संग इस फिल्म से की वापसी

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 07:41 IST

ऋषि और नीतू की मुलाकात फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां नीतू सिंह किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इन दोनों ने पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में साथ में काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीतू सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया।1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया।

हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीतू सिंह का आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म दिल्ली के एक सिख परिवार में 08 जुलाई,1958 को हुआ था। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

वैजन्तीमाला ने नीतू सिंह को डांस स्कूल में देखा था और उसके बाद उन्होंने टी.प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' में नीतू सिंह को एक छोटे से रोल में लेने का सुझाव दिया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया। 1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

'रिक्शावाला' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'यादों की बारात' में एक डांसर का रोल निभाया। फिल्म का गाना 'लेकर हम दीवाना दिल' में नीतू सिंह का डांस लोगो को बेहद पसंद आया और गाना सुपरहिट रहा। जिसके बाद से नीतू सिंह के पास फिल्मों की लाइन लग गई। नीतू सिंह ने इसके बाद 'हीरालाल पन्नालाल','कस्मे वादे','ढोंगी' जैसी हिट फ़िल्में दी जिनमे उनके अपोजिट रणधीर कपूर रहे।

'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी ऋषि कपूर से मुलाकात

नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया। फिल्मों में साथ काम करते-करते ऋषि कपूर नीतू सिंह को अपने दिल दे बैठे और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नीतू और ऋषि कपूर की पहली मुताकात आर के स्टूडियो में हुई थी जहां फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन दोनों की ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी।

परिवार के लिए त्याग दिया अपना करियर

शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को छोड़ दिया था। हालांकि, नीतू उस समय की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक थी। इसके बावजूद उन्होंने परिवार को पहली प्राथमिकता दी। वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ वह एक बार फिर फिल्म 'लव आज कल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलनीतू सिंहऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!