लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब आमिर ने जूही चावला के हाथों पर थूक दिया था, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

By मेघना वर्मा | Updated: November 13, 2018 10:29 IST

Happy 51st Birthday Juhi chawla(जूही चावला जन्मदिन): अपने दशक के सुपर स्टार आमिर और शाहरुख के साथ जूही ने कई फिल्में की लेकिन उसी समय के सुपरहिट सलमान खान के साथ जूही चावला ने एक भी फिल्मों में काम नहीं किया।

Open in App

जूही चावला और आमिर खान बी-टाउन के कुछ सबसे पसंदीदा कलाकार जोड़ियों में से एक हैं। एक समय ऐसा भी था जब इस जोड़ी ने सिनेमा जगत को कई बेहतरीन फिल्में और नगमें दिए हैं। कयामत से कयामत तक, हम हैं राही प्यार के, इश्क और भी बहुत सारी फिल्में। आज जूही चावला अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे ही राज आपको बताने जा रहे हैं जिसे शायद कम लोग ही जानते हैं। 

पहली फिल्म थी सल्तनत

जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को पंजाब में हुआ था। अपनी अदाओं से लोगों को दिल जीतने वाली जूही ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। मॉडलिंग के बाद अभिनय कि दुनिया में कदम रखने वाली जूही 80 से 90 की दशक की कुछ चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं। बहुत से लोगों का मनना है कि जूही की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक है मगर ऐसा नहीं है। इस फिल्म से पहले भी जूही फिल्म 'सल्तनत' में नजर आई थीं। लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाई।

जब आमिर की हरकत से आग-बबूला हुई थी जूही

कहा जाता है कि जूही चावला और आमिर खान की दोस्ती काफी अच्छी थी मगर आमिर खान के एक मजाक ने इस दोस्ती में ग्रहण लग गया। एक इंटरव्यू में आमिर ने खुद बताया था कि एक बार फिल्म के सेट पर आमिर ने जूही से कहा था कि उन्हें ज्योतिष आती है और वह अपना हाथ दिखाएं। इस पर जैसे ही जूही ने अपना हाथ दिखाया वैसे ही आमिर ने उनके हाथ पर थूक दिया और भाग गए। 

इस बात से जूही चावला इतनी गुस्सा हो गई कि उस दिन फिल्म का सेट छोड़कर ही चली गईं। हलांकि बाद में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई। इस फिल्म के बाद जूही ने शपथ लिया कि वो कभी आमिर खान के साथ काम नहीं करेंगी। इसी दौरान उन्हें आमिर की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का भी ऑफर मिला मगर ठुकरा दिया।

नहीं किया सलमान खान के साथ काम

अपने दशक के सुपर स्टार आमिर और शाहरुख के साथ जूही ने कई फिल्में की लेकिन उसी समय के सुपरहिट सलमान खान के साथ जूही चावला ने एक भी फिल्मों में काम नहीं किया। बताया ये भी जाता है कि सलमान खान ने जूही चावला को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन जूही ने मना कर दिया था। 

श्रीदेवी को मानती हैं अपना आइकन

जूही चावला तीन साल ट्रेन्ड कत्थक डांसर हैं। मगर बॉलीवुड में काम करने के लिए उन्हें डांस छोड़ना पड़ा। जूही के कई फैंस हैं मगर जूही खुद हवा-हवाई यानी श्रीदेवी की बिग फैन हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो श्रीदेवी को अपना आइकन मानती हैं। 

टॅग्स :जूही चावलाआमिर खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?