लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब 'कैसेट किंग' गुलशन कुमार की सरेआम कर दी गई थी हत्या, पढ़ें जीवन की कुछ अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 07:12 IST

गुलशन कुमार की हत्या जब हुई तो उनके बच्चे छोटे थे। ऐसे में इस हादसे के बाद उनका पूरा परिवार बुरी तरह बिखर गया था। वहीं, छोटी उम्र नें पिता के जाने के बाद सारी जिम्मेदारी बेटे भूषण कुमार पर आ गई।

Open in App
ठळक मुद्दे एक छोटी सी म्यूजिक कैसेट कंपनी से बिजनेस की शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था। कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है

 एक छोटी सी म्यूजिक कैसेट कंपनी से बिजनेस की शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था। कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है। 5 मई 1956 को गुलशन कुमार का जनम दिल्ली में हुआ था। गुलशन कुमार भले हमारे बीच ना हो लेकिन आज भी उनको अलग अलग तरीकों से याद किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे गुलशान कुमार बने म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह।

गुलशन का बचपन

गुलशन कुमार का जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। कहते हैं गुलशन कुमार छोटी उम्र से ही बड़े सपने देखते थे। जब वह छोटे थे तो परिवार की मदद के लिए जूस की दुकान लगाया करते थे जिससे उन्होंने पैसे कमाना शुरू किया था। लेकिन गुलशन को बचपन से ही संगीत का शौक था, इसलिए वे ओरिजनल गानों को खुद की आवाज में रिकॉर्ड करके उन्हें कम दाम में बेचते थे। जब दिल्ली में असली मुकाम नहीं मिला तो मुंबई का रुख किया।

गुलशन की सफलता

मुंबई आने के बाद उन्होंने गाने के साथ फिल्म बनाने का भी काम किया। फिल्म निर्माण में उन्होंने पहला कदम वर्ष 1989 में ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ नामक फिल्म बनाकर किया, इस फिल्म को दर्शकों से जमकर प्यार मिला।इसके बाद 1990 में प्रदर्शित फिल्म ‘आशिकी’ ने सफलता के सारे कीर्तिमान तोड़ दिए| वहीं, साल 1991 में आमिर खान और पूजा भट्ट अभिनीत ‘दिल है की मानता नहीं’ में उनके संगीत ने एक बार फिर से कमाल किया। इसके बाद एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ी वह चढ़ते गए।

कामयाबी के शिखर के दौरान हुई हत्या 

मुंबई आने के बाद वह धीरे धीरे कामयाबियों के बादशाह हो गए। ऐसे में एक दिन 12 अगस्त 1997 का दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ।  गुलशन की हत्या करने के लिए शार्प शूटर्स लाए गए थे। 12 अगस्त को मुंबई के अंधेरी पश्चिम उपनगर जीत नगर में जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गुलशन पर बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं।ब्रिटेन जाने से पहले नदीम सैफी ने हमेशा खुद को निर्दोष बताया। उन्‍होंने यही कहा कि गुलशन कुमार हत्‍याकांड से उनका कोई कनेक्‍शन नहीं है। गुलशन कुमार को मंदिर के बाहर तीन हमलावरों ने 16 गोलियों से छलनी कर उनकी हत्‍या कर दी थी इस हत्या के पीछे दाउद का हाथ बताया जाता है।

गुलशन का परिवार

गुलशन कुमार की हत्या जब हुई तो उनके बच्चे छोटे थे। ऐसे में इस हादसे के बाद उनका पूरा परिवार बुरी तरह बिखर गया था। वहीं, छोटी उम्र नें पिता के जाने के बाद सारी जिम्मेदारी बेटे भूषण कुमार पर आ गई। भूषण ने बखूबी पिता के मेहनत से खड़े किए हुए कारोबार को संभाला और आज टी-सीरीज भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक है।

वैष्णो देवी में भंडारा

आज वह भले किसी के बीच ना हों लेकिन गुलशन के नाम से वैष्णो देवी में भंडारा भी कराया जाता है जहां लाखों लोग हर रोज मुफ्त में खाना खाते हैं। कहते हैं गुलशन माता के भक्त थे और उनके बेटे इस काम को बड़ी ही सादिगी के साथ निभा रहे हैं।

टॅग्स :गुलशन कुमारबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?