लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: अर्पिता से लेकर मलाइका तक से जुड़ा है 'इश्कजादे' अर्जुन कपूर का नाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 09:34 IST

अर्जुन कपूर का जन्‍म मुंबई में बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहां हुआ था। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर हैा

Open in App

बॉलीवुड के हैंडसम एंड चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर आज 33 साल के हो गए हैं। फिल्मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्‍यादा था। तब सलमान खान ने उन्हें वजन कम करनी की सलाह दी थी और भी उन्हें बैड बॉय की छवि से उबारने में मदद की थी। अर्जुन सलमान को अपनी प्रेरणा मानते थे उनसे काफी ज्‍यादा प्रभावित भी थे। अर्जुन की पहली फिल्म इशकजादे हिट रही थी। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं। हालांकि इन सब के बाद भी उनकी फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं। 

अर्जुन कपूर का जन्‍म मुंबई में बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहाँ हुआ था। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर हैा अर्जुन अपने परिवार के काफी करीब हैं। सबसे ज़्यादा वह अपनी बहन अंशुला के करीब हैं। अर्जुन सिर्फ 11 साल के ही थे जब उनके पिता ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस सबका उन पर काफी गहरा असर पड़ा था। इतना की उन्होने फैसला कर लिया था की वह कभी शादी नहीं करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी दोनों सौतेली बहनो जहान्वी और ख़ुशी से काम ही मिलते हैं क्यूंकि वह उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। 

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्‍म 'सलाम-ए-इश्‍क में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्‍म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम कियाा अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने फिल्‍म 'इश्‍कजादे' से शुरूआत की थी। अर्जुन ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगो के दिलों में जगह बना ली थी। बहुत कम समय में ही अर्जुन ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है सिर्फ 6 साल में ही उन्होंने 'इशकज़ादे', '2 स्टेट्स', हॉफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां जैसी हिट फ़िल्में दी हैं। 

अर्जुन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता से लेकर मलाइका अरोड़ा के साथ इनका नाम जुड़ चुका है। ख़बरें ये भी आईं थी कि अर्जुन आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। फ़िलहाल अर्जुन सिंगल हैं। 

इस बार सबसे खास बात यह होगी की जिन सौतेली बहनो ख़ुशी और जहान्वी से वह कभी रिश्ता तक नही रखना चाहते थे इस बार इस ख़ुशी के मौके पर वह दोनों भी उनके साथ होंगी और शायद ये उनके अब तक के सबसे खास बर्थडे में से एक होगा।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग खत्म की है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा उनकी को स्टार के रूप में उनके साथ हैं। फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।  

टॅग्स :अर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मलाइका के पिता के घर पहुंचे अरबाज खान, अर्जुन, अमृता और सलीम खान, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया