लाइव न्यूज़ :

बिपाशा बसु ने हिन्दी सिनेमा में किए अपने 20 साल पूरे, सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म को लेकर कही ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: September 22, 2021 11:27 IST

बिपाशा बसु की पहली फिल्म 'अजनबी' को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो गए हैं। इसी खुशी में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म में बिपाशा ने अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर खान के साथ काम किया थाबिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को TV एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी

अभिनेत्री बिपाशा बसु की पहली फिल्म 'अजनबी' को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो गए हैं। इसी खुशी में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बिपाशा अपनी पहली फिल्म के बारे में जिक्र करते हुए कहती हैं कि अजनबी में अपने पहले किरदार से ही उन्हें एक कलाकार के रूप में अपनी रेंज तलाशने का मौका मिला था।

अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म में बिपाशा ने अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर खान के साथ काम किया था। बिपाशा बसु ने तस्वीरों के जरिए उन दिनों को याद किया जब उनकी पहली फिल्म अजनबी के साथ लोगों ने उनको अपने दिल में भी जगह दी। थ्रोबैक तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी रिलीज के 20 साल पूरा करते हुए बिपाशा ने लिखा-  “यह पहला दिन था जब दर्शकों ने अपने दिल में मेरा स्वागत किया। 20 साल पहले मेरी पहली फिल्म, #ajnabee 21 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। भरोसा नहीं हो रहा है कि इतना जल्दी 20 साल बीत गए. मैं अपने फैंस और शुभचिंतकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतना सारा प्यार दिया है।” 

उन्होंने आगे कहा कि एक थ्रिलर फिल्म प्याज की तरह परत दर परत छीलती है और यह आपको उन परतों के साथ खेलने की अनुमति देती है। इसलिए, अपने पहले रोल सोनिया के साथ मुझे एक कलाकार के रूप में अपनी सीमा का पता लगाने का मौका मिला। अब्बास-मस्तान और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा था। हालांकि, इस फिल्म के बाद बिपाशा ने राज, अपहरण, ओमकारा, नो एंट्री, कॉपोर्रेट और धूम 2 जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। 

बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को TV एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। ये दोनों हमेशा ही अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बिपाशा और करण को पिछली बार एक साथ भूषण पटेल की थ्रिलर वेब डेंजरस में देखा गया था।

टॅग्स :बिपाशा बसुबॉलीवुड गॉसिपअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!