लाइव न्यूज़ :

मुंबई से दरभंगा पहुंची प्रेग्नेंट महिला का हुआ बच्चा तो नाम रखा 'सोनू सूद', एक्टर ने खुद किया खुलासा

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 15:12 IST

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवासी मजदूरों ने सोनू सूद के काम को देखते हुए उन्हें रियल हीरो बना दिया है। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। करीब 12 हजार मजदूरों की मदद सोनू अब तक कर चुके हैं।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद असल जिंदगी में पर्दे पर निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग हैं। विलेन का रोल प्ले करने वाले सोनू रियल लाइफ में हीरो वाला काम कर रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों वह जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लॉकडाउन में गरीबों और जरूरतमंदों को खाना-राशन के साथ-साथ उन्हें घर पहुंचाने में भी सोनू सूद लगातार अपना हाथ बंटा रहे हैं। 

प्रवासी मजदूरों ने सोनू सूद के काम को देखते हुए उन्हें रियल हीरो बना दिया है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में सोनू सूद ने बताया कि एक गर्भवती मजदूर महिला ने उन्हें स्पेशल अंदाज में धन्यवाद किया है। सोनू के मुताबिक मुंबई से दरभंगा पहुंची प्रेग्नेंट महिला को घर जाते ही बच्चा हो गया। जिसके बाद घरवालों ने बच्चे का नाम सोनू सूद रखा। इसके बाद उनसे पूछा कि सूद कैसे... वो तो श्रीवास्तव हुआ ना? ये सुनकर महिला ने खुद बताया कि बच्चे का पूरा नाम सोनू सूद श्रीवास्तव रखा गया है। 

लोगों से मिल रहे इस तरह के प्यार को देखकर सोनू सूद भी भावुक नजर आए। सोनू सूद संकट के इस समय में मसीहा बनकर सामने आए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। करीब 12 हजार मजदूरों की मदद सोनू अब तक कर चुके हैं। 

फैंस सोशल मीडिया पर सोनू सूद के नाम से सोनू द सुपर हीरो, सोनू असली हीरो तरह के कई नाम ट्रेंड करा रहे हैं। वहीं उसे रियल लाइफ का सिंघम बता रहे हैं। बता दें कि ल़ॉकडाउन में अलग-अलग फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। इसके साथ ही वह उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रख रहे हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबिहारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल