लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: ग्रैंड प्रीमियर के दिन रिजेक्ट हुए ये 4 कंटेस्टेंट्स, जानें क्या होगा आगे?

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2020 14:14 IST

बिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया है। कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री भी हो चुकी है। शो के धमाकेदार प्रीमियर के दौरान जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस और कंटेस्टेंट्स के बीच थोड़ी नोकझोंक देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 के फॉर्मेट में मेकर्स ने बदलाव किए हैं शनिवार को टेलीकास्ट हुए ग्रैंड प्रीमियर में चार कंटेस्टेंट्स को रिजेक्शन की मार झेलनी पड़ी।

मुंबई: बिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया है। कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री भी हो चुकी है। इस बार बिग बॉस 14 के फॉर्मेट में जो सबसे अलग है वो ये कि शो में प्रीमियर वाले ही दिन कंटेस्टेंट्स को रिजेक्शन झेलना पड़ा। शनिवार को टेलीकास्ट हुए ग्रैंड प्रीमियर में चार कंटेस्टेंट्स को रिजेक्शन की मार झेलनी पड़ी। अब इन सभी की शो में जर्नी कैसे आगे बढ़ेगी, इस सस्पेंस से रविवार के एपिसोड में पर्दा उठेगा। 

रुबीना दिलैक शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ आई हैं। दोनों के सलेक्शन और रिजेक्शन का फैसला स्पेशल ऑडियंस में शामिल हिना खान, गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला को लेना था। तीनों ने आपसी सहमति से रुबीना को रिजेक्शन लिस्ट में डाला।

इसके अलावा कुमार सानू के लाडले जान ने बिग बॉस हाउस में एंट्री ली और आते ही रिजेक्ट हो गए। गुड्डन फेम एक्टर को भी रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं, पंजाब की सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस सारा गुरपाल के सामने भी रिजेक्शन की बड़ी चुनौती रख दी है। 

बता दें कि बिग बॉस 14 में रूबिना दिलाइक, अभिनव शुक्ला , जैस्मीन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, राहुल वैद्य, शार्दूल पंडित, शहजाद देओल, निक्की तम्बोली, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, पवित्रा पुनिया और राधे मांजैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?