लाइव न्यूज़ :

BB 14: निक्की तंबोली ने इस अंदाज में किया एक्स बॉयफ्रेंड को याद, घरवालों ने लिए मजे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 13, 2020 09:45 IST

निक्की तंबोली अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती नजर आईं। ऐसे में कंटेस्टेंट ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बॉक्सर प्रेस करती नजर आईं। उनका यह कारनामा देखकर घरवालों ने उनसे मजे लेने शुरू कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया हैबिग बॉस 14 को फैंस अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं।

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ’ एक बार फिर से फैंस के सामने पेश हो गया है। बिग बॉस 14 को फैंस अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार भी शो में सीनियर की भूमिका ने सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई है। ऐसे में गुरुवार को तीन कंटेस्टेंट, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन और पवित्रा पुनिया के बीच इम्यूनिटी टास्क हुआ था, जिसमें निक्की को जीत हासिल हुई,निक्की घर की पहली कंफर्म सदस्य बन गई हैं।

इस बार के इस सीजन के पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने फ्रेशर्स की जमकर क्लास लगाई है। इस बार के वीकेंड के वार में कोई भी घर से नहीं निकला है लेकिन, खबरों की मानें चो बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट्स ने सारा गुरपाल (Sara Gurpal) को बेघर करने का फैसला लिया है।

निक्की की मस्ती

हाल ही में देखने को मिला कि निक्की तंबोली अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती नजर आईं। ऐसे में कंटेस्टेंट ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बॉक्सर प्रेस करती नजर आईं। उनका यह कारनामा देखकर घरवालों ने उनसे मजे लेने शुरू कर दिए।  सभी घरवाले उनके इस रवैये पर जमकर हंसते नजर आए।

निक्की जब एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बॉक्सर प्रेस कर रही होती हैं तो जान सानू कहते हैं कि तुम पहली हो जो अपने ब्वॉयफ्रेंड के बॉक्सर तक प्रेस करके पहन रही हो। जान आगे कहते हैं कि नेशनल टीवी पर एक्स के बॉक्सर प्रेस हो रहे हैं। यह बहुत सम्मान की बात है। आज बॉक्सर्स के भी स्टैंडर्ड ऊपर हो गए। इतना ही नहीं पवित्रा पुनिया और हिना खान निक्की के इस काम पर अपनी बात रखती हैं। पवित्रा कहती हैं कि इन बॉक्सर्स का अब ऑक्शन होगा। इस बीच किसी घरवाले ने पूछा कि इतना प्यार था तो एक्स क्यों किया उसे? जवाब में निक्की ने कहा- मैं बोर हो गई थी।

वहीं, दूसरी तरफ सारा के घर से बेघर होने से सभी फैंस काफी गुस्से में हैं। फैंस बिग बॉस के इस फैसले से गुस्सा हैं। सोशल मीडिया पर सारा के फैंस को गु्स्सा फूटता नजर आ रहा है।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?