लाइव न्यूज़ :

BB13: सिद्धार्थ शुक्ला को दिखाया गया घर से बाहर का रास्ता, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #WeSupportSidShukla

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 5, 2019 13:29 IST

चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए बिग बॉस के एपिसोड के बाद एक प्रोमो पेश किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ को बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले फिनाले के बाद जहां नए सदस्यों की एंट्री के बाद नई बॉन्डिंग बनती दिख रही है।शहनाज , सिद्धार्थ की दोस्ती बदलती सी नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसका कारण है कि अचानक बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला का एविक्शन। चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो पेश किया गया है जिसमें दिखाया  गया है कि सिद्धार्थ को बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया है। जिसके बाद उनके फैंस उनके स्पोर्ट में उतर आए हैं।

टास्क के बाद सिद्धार्थ को घर से बाहर निकाल दिया गया था। टास्क के दौरान घर वाले पूरे जोश में दिखाई दिए। लेकिन इसी दौरान हुई छीना झपटी में सिद्धार्थ शुक्ला से चलते माहिरा गिर जाती हैं। जिसके बाद बिग बॉस सिद्धार्थ को जमकर फटकार लगाते हैं और उनको घर से बाहर करने को ऐलान करते हैं।

इस प्रोमो वीडियो के आते ही सिद्धार्थ के प्रशंसक बहुत नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है। एक यूजर ने लिखा- 'सिद्धार्थ शुक्ला इस घर में रहना बहुत ज्यादा डिजर्व करते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का नहीं होना मतलब, बिग बॉस का ना होना।' एक और यूजर ने लिखा- बिग बॉस का राजा सिद्धार्थ शुक्ला है। वह कहीं नहीं जाएगा।

यूजर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'जमीन से जुड़े इस शख्स के लिए खूब सारे वोट समर्थन में। अगर यह बिग बॉस छोड़ेगा तो शो बंद।'  यूजर ने लिखा- 'सिद्धार्थ शुक्ला वन मैन आर्मी हैं।' एक यूजर ने तो कलर्स चैनल को अन सब्सक्राइब करने की तस्वीर साझा की है।

अभी ये साफ नहीं हुआ है कि सिद्धार्थ को पूरी तरह से घर से बाहर कर दिया गया है फिर सीक्रेट रूम में रखा गया है। ऐसा पहला बार नहीं हुआ इससे पहले भी कई सदस्य गलत व्यवहार के चलते घर से बेघर हो चुके हैं। लेकिन उसमें से प्रियांक शर्मा और कुशल टंडन ही दोबारा घर में वापसी कर सके हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीव्हाइट शॉर्ट ड्रेस में शहनाज गिल का किलर लुक, तस्वीरें ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

टीवी तड़काहिमांशी खुराना का मालदीव में दिखा स्टनिंग लुक, खास अंदाज में मनाया वेकेशन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मि देसाई ने शिमरी ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?